बाइक लेने से पहले उसी सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से तुलना कर लेना भी जरूरी होता है. चलिए इन दोनों बाइकों की तुलना करके जानते हैं कि आपके लिए ज्यादा किफायती और कंफर्टेबल बाइक कौन सी हो सकती है.
Hero Xtreme 250R: बाइक केवल रोजाना की जरूरतों को पूरा करने के लिए आने-जाने का एक साधन नहीं बल्कि, कई लोगों का शौक भी होता है. बहुत से लोग बाइकों का शौक रखते हैं, लेकिन ज्यादा महंगी होने के चलते कई बार शौक पूरा नहीं कर पाते हैं. इसलिए एक किफायती और अच्छी बाइक के बारे में जानना आपके लिए काफी जरूरी है. अगर आप अच्छे दाम में एक किफायती बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Hero Xtreme 250R और Bajaj Pulsar N250 दोनों ही आपके लिए काफी अच्छी रहेंगी. दोनों ही बाइक्स युवा राइडर्स और स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.
बाइक लेने से पहले उसी सेगमेंट में आने वाली अन्य बाइकों से तुलना कर लेना भी जरूरी होता है. चलिए इन दोनों बाइकों की तुलना करके जानते हैं कि आपके लिए ज्यादा किफायती और कंफर्टेबल बाइक कौन सी हो सकती है.
अगर आप किसी भी बाइक को लेने जा रहे हैं तो उसका कंफर्ट लेवल जान लेना जरूरी है. अगर आप लॉन्ग राइड करते हैं या रोजाना बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में एक कंफर्टेबल बाइक लेना ही बेहतर रहेगा. Hero Xtreme 250R की ड्राइविंग सीट को कंफर्ट का ध्यान रखते हुए ही बनाई गई है. यह सीट लेदर की होने के साथ इस तरह बनी है कि आपको बाइक का हैंडल पकड़ते हुए ज्यादा झुकना न पड़े. इससे यह बाइक आपको काफी आराम देती है. वहीं, पल्सर N250 में भी सीटें काफी आरामदायक होती हैं, जो आपको लॉन्ग रूट पर थकान का एहसास नहीं होने देती हैं.
इंजन की बात करें तो दोनों ही बाइकें 250 सीसी के दमदार इंजन के साथ आती हैं. हीरो एक्सट्रीम में आपको 249.03 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 30 ps की पावर देने के साथ ही 25 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह बाइक आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ देखने को मिलती है. वहीं, पल्सर N250 में 249.07cc का ऑयल-कूल्ड, SOHC इंजन आता है, जो 24.5–24.1 PS की पावर जनरेट करन के साथ ही लगभग 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. हालांकि, यह बाइक आपको 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ देखने को मिलती है.
अगर आप एक आरामदायक और अच्छी माइलेज वाली बाइक लेना चाहते हैं तो Xtreme 250R आपको थोड़ा ज्यादा कंफर्ट और रिलैक्स महसूस कराती है. वहीं, दोनों ही बाइकें आपको 35 से 39 लीटर प्रति किलोमीटर का माइलेज देती हैं. पल्सर N250 आपको 1,34,166 की एक्सशोरूम कीमत के साथ 1,62,760 रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने को मिल सकती है. वहीं, Xtreme 250R आपको 1,90,590 रुपये की ऑनरोड कीमत पर देखने के लिए मिलती है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…