India News (इंडिया न्यूज़), Modi Cabinet Reshuffle: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में एक फेरबदल किया गया है। दरअसल किरेण रिजिजू को कानून मंत्री की जगह अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इसी के साथ वे संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। ऐसे में पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी।
पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, "मेरे सहयोगी केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देता हूं।" pic.twitter.com/EiNuAVr5bC
![]()
Modi Cabinet Reshuffle
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023
पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, “मेरे सहयोगी केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देता हूं।” इस नई जिम्मेदारी को लेकर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कोर्ट में जो भी मामले लंबित हैं, वो जल्द से जल्द कम हो और सभी को न्याय मिले, यही हमारा उद्देश्य है।
बता दें अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के बीकानेर से सांसद है। इस साल के आखिर में राजस्थान में विधान सभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले बीजेपी ने मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी देकर बड़ा संदेश दिया है। अर्जुन मेघवाल बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का पोर्टफोलियो संभाल चुके हैं।
ये भी पढ़ें – Karnataka: “संसदीय चुनाव के अंत तक PCC अध्यक्ष बने रहेंगे शिवकुमार” कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.