Hindi News / Indianews / More Than 13 Lakh Women Missing In Three Years Know What Government Data Says

Number of Missing Women in India: तीन साल में 13 लाख से अधिक महिलाएं गायब, जानें क्या कहता है सरकारी डेटा

India News (इंडिया न्यूज़),  Number of Missing Women in India: सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी आज तक पितृसत्ताक समाज में महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के साथ कई तरह के अपराध की ख़बर सामने आती रहती है। इसके अलावा ऐसे कई अपराध भी हैं जो सामने नहीं आ […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),  Number of Missing Women in India: सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी आज तक पितृसत्ताक समाज में महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के साथ कई तरह के अपराध की ख़बर सामने आती रहती है। इसके अलावा ऐसे कई अपराध भी हैं जो सामने नहीं आ पाते हैं। महिलाओं के साथ कभी छेड़छाड़, कभी रेप तो कभी तेजाब अटैक जैसी भी घटनाएं होना आम बात है। अब एक हैरान कर देने वाला रिपोर्ट सामने आया है। जिसमें बताया गया कि भारत में साल 2019 से 2021 के बीच 13.13 लाख महिलाएँ और लड़कियां गायब हो गई।

मध्यप्रदेश सबसे उपर 

इन आकंड़ो के मुताबिक सबसे ज्यादा महिलाएँ मध्य प्रदेश से गायब हुई हैं। वहीं इसके बाद दूसरा नंबर पश्चिम बंगाल का है। बता दें कि यह आकंड़े केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में पिछले सप्ताह आंकड़ों पेश किए थें। रिपोर्ट की मानें को 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 लड़कियां 2019 से 2021 के बीच लापता हुईं है। रिपोर्ट के मुताबिक इस आंकड़े को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी किया गया है। इसके मुताबिक मध्यप्रदेश से इन दो सालों में कुल 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां गायब हुईं। वहीं पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हुई हैं।

Sheila Dikshit के वो पांच सबसे बड़े काम जिसे आज भी दिल्ली की जनता करती है याद, बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड

Indian Women P.c-X

इन राज्यों का हाल

आंकड़ों की मानें महाराष्ट्र से 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां, ओडिशा से 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां , छत्तीसगढ़ से 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां गायब हुई हैं। वहीं केंद्र शासित राज्यों में दिल्ली टॉप पर रहा। जहां कुल 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां गायब हुईं। वहीं जम्मू-कश्मीर में 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियों के लापता होने की ख़बर है।

Also Read:-

Tags:

GK
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue