Hindi News / Indianews / Morning Tips Be Careful When You Wake Up In The Morning And Look In The Mirror Otherwise Your Whole Day Will Be Spoiled Indianews

Morning Tips: सुबह उठकर देखते हैं शीशा, तो हो जाएं सावधान, वरना खराब हो जाएगा आपका पूरा दिन-Indianews

India News (इंडिया न्यूज़), Morning Tips: सुबह का समय सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि यही आपके दिन की शुरुआत होती है। कई मान्यताओं के अनुसार, जैसे आपके दिन की शुरुआत होती है, वैसे ही आपका पूरा दिन शुरू होता है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही शीशा देखने की आदत होती है। तो आइए […]

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Morning Tips: सुबह का समय सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि यही आपके दिन की शुरुआत होती है। कई मान्यताओं के अनुसार, जैसे आपके दिन की शुरुआत होती है, वैसे ही आपका पूरा दिन शुरू होता है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही शीशा देखने की आदत होती है। तो आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में इस आदत को सही माना जाता है या नहीं।

आज ही छोड़ दें ये आदत

कुछ लोगों को सुबह उठते ही अपना चेहरा शीशे में देखने की आदत होती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। आपकी ये आदत आपके पूरे दिन पर असर डाल सकती है। वहीं, सुबह उठकर अपनी परछाई देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. इसके बजाय आपको सुबह सबसे पहले अपने इष्ट देव के दर्शन करने चाहिए।

‘सीने पर गोली चलाई..’, वक्फ बिल को लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, पूछ डाले तीखे सवाल

Morning Tips:

Make in India: भारत ने बनाया पहला स्वदेशी बमवर्षक यूएवी, बेंगलुरु में किया गया अनावरण -India News

यह चीजें सुबह मत देखो

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि सुबह उठते ही बंद घड़ी नहीं देखनी चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपने घर से टूटी या खराब घड़ी को हटा दें। वहीं सुबह उठते ही हिंसक जानवरों की तस्वीरें देखना भी अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका किसी से विवाद हो सकता है।

इस गलती से बचें

बता दें कि, अगर आप सुबह-सुबह गंदे बर्तन देखते हैं तो आपको पूरे दिन कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रात के समय रसोई में गंदे बर्तन भी न छोड़ें। क्योंकि व्यक्ति की इस आदत से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिसके कारण आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Gujarat Police: गुजरात में पूर्व पुलिसकर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या, बहू ने बुलाए थे भाड़े के हत्यारे -India News

Tags:

astrology tipsindianewsJyotish Shastrajyotish shastra ke upayjyotish tipstrending Newsvastu remediesइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue