India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Airport: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से यात्रा करने वाले सभी यात्रीयों के लिए काफी अहम ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को छह घंटे के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद रखा गया है। जिसके कारण यहां से छह घंटे तक ना कोई फ्लाइट उड़ान भर सकेगी और ना ही किसी फ्लाइट की लैंडिंग हो सकेगी।
इस बात की जानकारी देते हुए हवाई अड्डे के संचालक ने बताया है कि 17 अक्टूबर यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच मुंबई हवाईअड्डे पर दोनों रनवे का रखरखाव कार्य किया जाएगा। जिसके कारण सारी फ्लाइट इस दौरान बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मुंबई में मॉनसून अभी-अभी खत्म हुआ है। हर मॉनसून के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे की मेंटेनन्स जरूरी होती है। जिसके लिए दोनों रनवे आरडब्ल्यूवाई 09/27 और आरडब्ल्यूवाई 14/32 को 17 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
Mumbai Airport
साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि इसे बंद करने को लेकर छह महीने पहले सी नोटिस जारी की जा चुकी है। इसे बंद करने का उद्देश्य केवल इसकी मेंटेनन्स करना है। जिससे की किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। आपको बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रतिदिन लगभग एक हजार फ्लाइट की लैंडिंग और उड़ान होती है।
Also Read: