Bandra Road Accident:घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी महिला चालक मेघा रावल को गिरफ्तार कर लिया है.
मोबाइल पर बात करते कार चला रही थी महिला, सड़क पार कर रहे बच्चे को रौंदा
Bandra Road Accident: मुंबई में एक 8 साल के लड़के की तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जिसके बाद बड़ा हंगामा हुआ. बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज़ रफ़्तार कार ने उसे टक्कर मार दी. एक महिला तेज़ रफ़्तार से कार चला रही थी और मोबाइल फ़ोन पर बात कर रही थी, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी. इससे लोगों में गुस्सा फैल गया. बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई. बच्चे की मौत से गुस्साए लोगों ने महिला पर अपना गुस्सा निकाला. हालाँकि, पुलिस ने बीच-बचाव किया और उसे गिरफ़्तार कर लिया. कार भी ज़ब्त कर ली गई है. मामले की जाँच जारी है.
मृतक बच्चे की पहचान 9 वर्षीय अंश रविंद्र गुप्ता के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अंश सड़क पार कर रहा था, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोप है कि कार उसके ऊपर से भी गुजर गई.
हादसा रविवार दोपहर करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच हुआ. पुलिस के मुताबिक, कार महिला फिटनेस कोच मेघा रावल चला रही थी. आरोप है कि वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेज और लापरवाही से कार चला रही थी.हादसे के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल अंश को हॉली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बच्चे के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी महिला चालक मेघा रावल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 105, 281, 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है.
बांद्रा पुलिस हादसे की परिस्थितियों, वाहन की रफ्तार और आरोपी महिला के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के आरोप समेत पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.पीड़ित बच्चे के पिता रविंद्र गुप्ता और मां पूनम गुप्ता इस हादसे के बाद से सदमे में हैं. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. आरोपी महिला के प्रति काफी गुस्सा है. पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…