<
Categories: देश

रफ्तार का कहर या कुछ और? हवा में उछलकर ब्रिज से नीचे गिरी BMW, सामने आया VIDEO

Viral Video: मुंबई कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW बेकाबू होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी. हादसे में तीन युवकों की मौत हुई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

Viral Video: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी. सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास, लाला लाजपत राय कॉलेज के नजदीक अचानक कार बेकाबू हो गई. 

ब्रिज तोड़कर गिरी कार

बताया जा रहा है कि मोड़ पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद BMW डिवाइडर से टकराई और उछलकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे का पूरा मंजर वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया.

तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नायर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने धैर्य दर्शन सेठ (17), आदित्य जकसानिया (19) और शनाय गजर (21) को मृत घोषित कर दिया. वहीं 23 साल के आदित्य कल्पेश्वर ओसवाल गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: Zia-ul-Haq Case: क्या था जियाउल हक हत्याकांड? जिससे राजा भैया को मिली राहत; CBI ने लिया बड़ा फैसला

200 KM प्रति घंटे से ज्यादा थी रफ्तार

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, BMW की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई जा रही है. तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर के साथ-साथ बिजली के खंभे से भी टकराई. BMW का रजिस्ट्रेशन नंबर DD01-C-6302 है और यह दादरा और नगर हवेली में रजिस्टर्ड है. मामले की आगे की जांच ताड़देव पुलिस कर रही है.

ये भी पढ़ें: 10वीं पास हैं तो मौका हाथ से न जाने दें, इस विभाग में 23,757 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन और कैसे करें आवेदन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST

पुराने गलियारों में लौटीं स्कूल की यादें, पहली एलुमनाई मीट में जुटे पूर्व विद्यार्थी

सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…

Last Updated: October 10, 2026 19:22:18 IST