<
Categories: देश

भारी बारिश का तांडव: इंदौर-मुंबई दुरंतो और अवंतिका समेत कई ट्रेनें रद्द! घर से निकलने से पहले कर लें चेक

भारी बारिश से पटरियों पर पानी भरने के कारण मुंबई-रतलाम रूट की ट्रेनें ठप! जानें कौन सी ट्रेनें रद्द हुई हैं और स्टेशनों पर कैसे की गई राहत की व्यवस्था.

भारी बारिश के कारण मुंबई डिवीजन के घोलवड़-उमरगाम रोड रेलखंड पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है. इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ा है. यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, कुछ को बीच रास्ते में ही रोक दिया (शॉर्ट-टर्मिनेट) है, तो कई के रूट बदल दिए हैं.

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, रतलाम मंडल से होकर जाने वाली करीब 20 से 25 यात्री ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया गया है. वहीं इंदौर से चलने वाली इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस, इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस और इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है.

पटरियों पर पानी भरने और तेज बारिश की वजह से कई ट्रेनें घंटों अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. ऐसे में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने मोर्चा संभाला. स्टेशनों पर फंसे यात्रियों के लिए मुफ्त खाने, पीने के पानी और फलों का इंतजाम किया गया. छोटे बच्चों के लिए दूध और बाकी यात्रियों के लिए चाय की व्यवस्था की गई.

इस मुश्किल वक्त में सामाजिक संस्थाएं और वालंटियर्स भी मदद के लिए आगे आए. उन्होंने रेल कर्मचारियों के साथ मिलकर यात्रियों तक खाना और जरूरत का सामान पहुँचाया. कई स्टेशनों पर तो खुद रेल कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में ही खाना बनाकर यात्रियों में बांटा.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें. मौसम ठीक होने और पटरियों से पानी उतरने के बाद ही ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो पाएंगी. रेलवे लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है.

ये 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी

रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से रद्द करने का फ़ैसला किया है:

  • 12228 इंदौर–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस (24 जुलाई)
  • 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस (24 जुलाई)
  • 12962 इंदौर–मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस (24 जुलाई)
  • 12995 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर एक्सप्रेस (24 जुलाई)
  • 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (25 जुलाई)
  • 12904 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल (25 जुलाई)
  • 12926 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस (25 जुलाई)
  • 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (26 जुलाई)

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

रेलवे ने छह ट्रेनों के संचालन में कुछ बदलाव किए हैं:

  • 12980 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सिर्फ़ वडोदरा तक चलेगी.
  • 12979 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस वडोदरा से शुरू होगी.
  • 22655 एर्नाकुलम–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस सिर्फ़ उमरगाम रोड तक चलेगी.
  • 19012 दाहोद–वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस कोसाद से चलेगी.
  • 04727 हिसार–वलसाड स्पेशल सिर्फ़ मारोली तक चलेगी.
  • 12904 गोल्डन टेम्पल मेल सिर्फ़ रतलाम तक चलेगी.
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 13, 2026 16:37:20 IST