Mumbai Transport Plan: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन से घर या ऑफिस पहुंचने के लिए सिर्फ मेट्रो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. पॉड टैक्सी, बिना ड्राइवर वाली बस भी उपलब्ध कराने की तैयारी है.
पॉड टैक्सी
Mumbai Transport Plan: मुंबई में सफर को आसान और तेज बनाने के लिए बड़े स्तर पर परिवहन नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई जा रही है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को स्टेशन से घर या ऑफिस पहुंचने के लिए सिर्फ मेट्रो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. पॉड टैक्सी, बिना ड्राइवर वाली बस और दूसरे सार्वजनिक परिवहन विकल्प भी उपलब्ध कराने की तैयारी है. मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने इसके लिए करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की महायोजना तैयार की है.
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बुलेट ट्रेन स्टेशन को दूसरे परिवहन साधनों से जोड़ने पर खास जोर दिया जा रहा है. यहां बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों के बीच करीब 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर पर पॉड टैक्सी चलाने की योजना है. प्रस्तावित नेटवर्क में 38 स्टेशन होंगे। हर पॉड में छह यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी और यह बैटरी से चलेगी. इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है.
विरार में भी यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की तैयारी है. प्रस्तावित ऑटोमेटेड गाइडवे ट्रांजिट सिस्टम के तहत करीब तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाना है. यह विरार ईस्ट में बुलेट ट्रेन स्टेशन के पास सहकार नगर को नालासोपारा के मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा. इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो सकती है.
मुंबई में मेट्रो नेटवर्क को करीब 337 किलोमीटर तक विकसित करने की योजना है. एक्वा लाइन-3 कफ परेड से आरे तक लगभग 36 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है. इसे बुलेट ट्रेन स्टेशन और एयरपोर्ट से जोड़ने की भी तैयारी है. वहीं, मोनोरेल को आधुनिक बनाने और नई ट्रेनों को शामिल करने की योजना पर भी काम हो रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए कॉमन मोबिलिटी ऐप और सिंगल कार्ड सिस्टम लाने की योजना है. इसके जरिए लोकल ट्रेन, मेट्रो, मोनोरेल और बस जैसी सेवाओं के लिए एक ही कार्ड या टिकट इस्तेमाल करने की सुविधा मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: भारत की इकोनॉमी पर IMF का भरोसा कायम, 7 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान; ऊर्जा संकट बढ़ा सकता है मुश्किलें
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…
French supermarket hacked: फ्रांस के सुपरमार्केट पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है, जिसमें हैकर्स…