India News (इंडिया न्यूज़), Mumbai: मुंबई में रविवार, 17 मार्च को पूर्वी उपनगर गोवंडी में एक अस्पताल के पीछे एक व्यक्ति का शव मिला। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात एक राहगीर ने शताब्दी अस्पताल के पीछे शव देखा और पुलिस को सूचित किया गया।
उन्होंने बताया कि शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था और मृतक की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच लग रही थी। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ये भी पढ़ें-