Mysuru Family Murder Case: कर्नाटक के मैसूर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है. जानिए पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया.
कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली.
Mysuru Crime News: कर्नाटक के मैसूर जिले में बुधवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की, फिर घर की ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर को जांच के लिए सील कर दिया.
पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में पत्नी और दोनों बेटियां मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिलीं. शुरुआती जांच में तीनों के चेहरों पर चिपकने वाली टेप लगी हुई थी. वहीं, पहली मंजिल के एक कमरे में 39 वर्षीय हरीश का शव फंदे से लटका मिला.मृतकों की पहचान हरीश, उनकी पत्नी निशिता, आठ साल की रक्षा और चार साल की नक्षा के रूप में हुई है.
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें हरीश ने अपने घर के लॉकर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और कर्ज संबंधी जानकारी का जिक्र किया है. उसने लिखा कि लॉकर की चाबी तय जगह पर रखी है और उसमें मौजूद दस्तावेजों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाए.पुलिस अब नोट की हैंडराइटिंग और उसमें लिखी हर जानकारी की पुष्टि कर रही है.
प्रारंभिक जांच के अनुसार, हरीश एक बीमा कंपनी के वाहन रिकवरी विभाग में कार्यरत था. पुलिस को शक है कि वह लंबे समय से आर्थिक दबाव और कर्ज की परेशानी से गुजर रहा था. हालांकि, अधिकारी सिर्फ इसी कारण पर नहीं रुके हैं और पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं.
जांच के दौरान एक और अहम बात सामने आई. पुलिस के मुताबिक, घटना से करीब तीन दिन पहले हरीश ने अपनी मां को रिश्तेदार के घर भेज दिया था. इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले से पूरी योजना बना रखी थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मौत की असली वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होगा.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…