Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी, 2026) को नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया. जहां दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन के अंदर 5 स्टैंडर्ड और 1 प्रीमियम कोच हैं. इसमें काफी आरामदायक सीट है. इसके अलावा, इसमें फूड वेंडिंग मशीन भी लगा हुआ है.
नमो भारत ट्रेन अंदर से कैसा दिखता है और इसमें कितने कोच हैं.
Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी, 2026) को 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और 23 किलोमीटर लंबे मेरठ मेट्रो के बचे हुए हिस्सों का उद्घाटन किया. ऐसे में आप सबके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर नमो भारत ट्रेन अंदर से कैसा दिखता होगा? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नमो भारत ट्रेन में कुल छह कोच हैं, जिनमें से पांच स्टैंडर्ड हैं और एक प्रीमियम कोच है, जो आगे की तरफ लगा है.
प्रीमियम कोच में कुछ खास फीचर्स हैं, जिसमें हर सीट के किनारे इमरजेंसी हेल्थकेयर अलार्म और चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं. इसके अलावा, कोच में यात्रियों को तेज धूप से बचाने के लिए ब्लाइंडर्स भी हैं.
50 मिनट लंबे सफर की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कोच में एक फूड वेंडिंग मशीन है, जिसमें कई स्नैक ऑप्शन और ड्रिंक्स शामिल हैं. यात्री एक एप्लीकेशन के माध्यम से वेंडिंग मशीन को स्कैन कर सकते हैं और अपना पसंदीदा खाना चुन सकते हैं.
नमो भारत ट्रेन नेशनल कैपिटल रीजन के खास रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल हब को जोड़ता है, जिसमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ साउथ जैसे स्टेशन शामिल हैं.
Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…
LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…
19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…