Hindi News / Indianews / Nasa Isro News Indian Astronauts Will Travel To Space Nasa Extends Helping Hand

NASA-ISRO News: ISS की यात्रा करेंगे भारतीय एस्ट्रोनोट्स, नासा ने बढ़ाया मदद का हाथ

India News (इंडिया न्यूज), NASA-ISRO News: भारत स्पेस में लगातार अपनी बुलंद उंचाईयों की ओर अग्रसर है। चंद्रयान-3 की सफलता और सफलतापूर्ण सैटरलाइंट की लांचिग के रिकॉर्ड के बाद स्पेस के क्षेत्र में दुनियाभर में इसरो ने अच्छा मुकाम बना लिया। अब जल्द ही भारत अंतरिक्ष में अपने एस्ट्रोनोट्स को भेजने वाला है। बता दें […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), NASA-ISRO News: भारत स्पेस में लगातार अपनी बुलंद उंचाईयों की ओर अग्रसर है। चंद्रयान-3 की सफलता और सफलतापूर्ण सैटरलाइंट की लांचिग के रिकॉर्ड के बाद स्पेस के क्षेत्र में दुनियाभर में इसरो ने अच्छा मुकाम बना लिया। अब जल्द ही भारत अंतरिक्ष में अपने एस्ट्रोनोट्स को भेजने वाला है।

बता दें कि भारत अगले साल मिशन गगन यान के तहत अपने एस्ट्रोनोट्स स्पेस में  भेजने की तैयारी में है। अब इसमें मदद के लिएअमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने भारत की तरफ हाथ बढ़ाया है। बता दें कि नासा चीफ बिल नेल्सन ने मंगलवार को ऐलान किया कि अमेरिका 2024 के अंत तक एक भारतीय एस्ट्रोनोट को ट्रेनिंग देने और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भेजने में मदद करेगा।

‘मेरे जैसे इंसान की किसी को जरूरत नहीं’, बोलकर बिल्डिंग से कूद गया ये लड़का, रो पड़े मयूर की कहानी सुनने वाले

इसरो चीफ ने कि अंतरिक्ष मंत्री से मुलाकात

नेल्सन भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने भारत आए हैं। इस दौरान नेल्सन ने अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। जिसके बाद नासा चीफ बिल नेल्सन ने बताया कि एस्ट्रोनोट का सेलेक्शन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के जरिए होगा। इसमें नासा की कोई भूमिका नहीं होगी। मिशन को लेकर अन्य जानकारियों पर काम किया जा रहा है।’

नासा चीफ ने मिशन चंद्रयान की सफलता पर दी बधाई

नासा चीफ ने कहा कि भारत अमेरिका का सबसे बड़ा साझेदार है और साथ ही यह स्पेस में एस्ट्रोनोट्स से जुड़ी गतिविधियों में अच्छा साथी है। उन्होंने कहा, “अमेरिका अगले साल चंद्रमा के साउथ पोल पर कई प्राइवेट लैंडर लॉन्च करने वाला है। हालांकि, फैक्ट ये है कि भारत वहां लैंड करने वाला पहला देश है, इसलिए वह बधाई का पात्र है।”

कमर्शियल स्पेस स्टेशन बनाने में लिए करेंगा मदद 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिल नेल्सन ने कहा है कि भारत अगर स्पेस में अपना पहला स्पेस स्टेशन बनाना चाहता है, तो अमेरिका उसके साथ काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत 2040 तक कमर्शियल स्पेस स्टेशन बनाना चाहता है। अगर भारत हमारे साथ काम करना चाहता है, तो हम हमेशा उसके लिए मौजूद हैं। लेकिन ये पूरी तरह से भारत के ऊपर निर्भर करता है।’

उन्होंने कहा कि नासा भारत की स्पेस एजेंसी इसरो के साथ इंटरप्लेनेटरी मिशन की योजना बनाने के लिए भी तैयार है। लेकिन ये इसरो पर निर्भर करता है। नेल्सन ने अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह से भारत के पहले एस्ट्रोनोट को नासा के रॉकेट से आईएसएस पर भेजने से संबंधित प्रोग्राम में तेजी लाने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़ेंः-

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue