होम / NCERT ने 12 वीं के किताबों में किया खास बदलाव, जानें क्या-क्या बदला

NCERT ने 12 वीं के किताबों में किया खास बदलाव, जानें क्या-क्या बदला

Shanu kumari • LAST UPDATED : April 10, 2024, 5:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), NCERT: देश के सभी स्कूलों में जल्द ही नया शैक्षणिक सत्र शुरु होने वाला है। इससे पहले एनसीईआरटी (NCERT) ने अपनी किताबों में बदलाव किया है। एनसीईआरटी की ओर से कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान के किताबों में कई बदलाव किए गए हैं।

  • चीन के साथ भारत की सीमा स्थिति का संदर्भ बदल
  • आजाद पाकिस्तान शब्द बदला गया

क्या हुआ बदलाव

एनसीईआरटी के 12 की राजनीति विज्ञान की किताब में चीन के साथ भारत की सीमा स्थिति का संदर्भ बदल दिया गया है। किताबों में केवल भारत-चीन संबंध ही नहीं, बल्कि ‘स्वतंत्रता के बाद से भारत में राजनीति’ में भी “आजाद पाकिस्तान” शब्द को बदलकर “पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर” कर दिया गया है। इसके अलावा खालिस्तान या अलग सिख राज्य के लिए अलगाव आंदोलन के संदर्भ को भी पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है।

दिल्ली के वकील ने पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा, आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

NCERT का तर्क

पाठ्यपुस्तकों के नए संस्करण में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का उल्लेख भी किया गया है। इसके अलावा एनसीईआरटी ने भारत के लोकतंत्र के अस्तित्व पर प्रश्नों वाला एक कार्टून बदल दिया गया है। एनसीईआरटी ने कहा कि यह 2014 के बाद के परिदृश्य में भारत को नकारात्मक रूप में दिखाता है। इसलिए, 2014 के बाद के परिदृश्य को देखते हुए इसे बॉक्स आइटम गतिविधि से बदल दिया गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT