<
Categories: देश

ओडिशा में शिक्षा की नई पहल: स्कूल नहीं जाने पर, स्कूल खुद पहुंचेगा छात्रों के घर

Odisha Education Updates: यदि आपके बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं तो शिक्षक आपके घर पहूंचेंगे. बताना होगा नहीं जाने का कारण नहीं तो. देखें, शिक्षा को लेकर सरकारी फरमान

Odisha Education Updates: ओडिशा में सरकार ने एक नई शिक्षा अभियान की शुरुआत की है. जहां प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है. इस नई एडवािजरी के अंतर्गत यदि कोई छात्र एक हफ्ते यानी 7 दिन से या उससे ज्यादा समय से स्कूल नहीं पहुंचता है, तो स्कूल प्रशासन को उसके बारे में जानने के लिए घर जाना होगा. कि आखिर छात्र स्कूल क्यों नहीं आ रहा है. 

यह दिशा निर्देश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी OSCPCR की गाइडलाइन के बाद जारी किया गया है. यह एडवाइजरी जारी करने का मकसद सिर्फ यह है कि यदि कोई छात्र स्कूल नहीं जा रहा है तो उसका क्या कारण है.

स्कूल नहीं जाने पर बताना होगा कारण

दिए गए निर्देश के आधार पर यदि कोई छात्र एक सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक स्कूल नहीं जाता है, तो शिक्षक को उसके बारे में पता करना होगा और घर जाकर देखना होगा कि आखिर छात्र स्कूल क्यों नहीं आ रहा है. यदि कोई कारण होता है तो स्कुल प्रशासन की तरफ से इसके सुधार हेतु कदम उठाने होंगे. इसे छात्र  या छात्रा को दोबारा स्कूल से जोड़ा जा सकेगा.

एडवाइजरी लागू कब और कौन करेगा

इस एडवाइजरी को तुरंत लागू करने की जिम्मेदारी शहर के जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी गई है. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट जल्दी दें.

स्कुल नहीं पहुंचने के कारणों की पहचान हो

इस पहल के जरिए ओडिशा का शिक्षा तंत्र यह संदेश देना चाहता है कि हर बच्चे की पढ़ाई महत्वपूर्ण है. साथ ही, यह कदम उन सामाजिक कारणों को भी पहचानने में मदद करेगा, जो बच्चों की शिक्षा में रुकावट बनते हैं. सरकार का साफ कहना है कि कोई भी बच्चों के शिक्षा में रोड़ा उत्पन्न न हो. और हर बच्चे को सुरक्षित व बेहतर भविष्य के लिए मौका दिया जाए.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

Viral Video: बलोचों ने खोलकर रख दी पाकिस्तानी मर्दों की हकीकत! बताया 80% आदमी हैं नामर्द, और 20%…

Pakistan News: लेकिन क्या आपने कभी किसी से सुना है कि पाकिस्तान में 80% ट्रांसजेंडर…

Last Updated: April 4, 2026 12:28:23 IST

UPSC NDA CDS Admit Card 2026 Released: यूपीएससी एनडीए सीडीएस एडमिट कार्ड जारी, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड

UPSC NDA CDS Hall Ticket 2026 Released: यूपीएससी NDA, CDS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी…

Last Updated: April 4, 2026 12:21:30 IST

पानी का रंग नीला तो क्यों कहते हैं लाल सागर? जानें क्या है इस विचित्र नाम के पीछे का रहस्य

Red Sea: आपने अक्सर भूगोल में समुद्रों और महासागरों के बारे में पढ़ते हुए लाल…

Last Updated: April 4, 2026 11:54:43 IST

Black Rain: तेजाबी बारिश का खतरा! ईरान में कुदरत का कहर; भारत के अलावा इन देशों में बरसेगा काला पानी

Iran Israel War: ईरान अमेरिका में चल रही जंग के बाद से दुनियाभर में तनाव…

Last Updated: April 4, 2026 11:53:52 IST

जब ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला ये गीत, बना सबसे रोमांटिक गाना; सॉन्ग का नाम सुन झूम उठेगा दिल

Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन…

Last Updated: April 4, 2026 11:43:13 IST

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 12:19:51 IST