<
Categories: Businessदेश

Old vs New Tax Regime: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं इनकम टैक्स के नियम! फिर पुराने टैक्स स्लैब का क्या होगा? यहां पढ़िए आपके लिए क्या है बेहतर

New Income Tax Act: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं इनकम टैक्स के नियम! आखिर पुराने टैक्स स्लैब का क्या होगा? टैक्सपेयर्स के लिए आए ये 4 बड़े अपडेट्स जानना क्यों जरूरी है, यहाँ देखें.

Union Budget 2026: केंद्र सरकार 1961 के पुराने इनकम टैक्स एक्ट की जगह 2025 का नया इनकम टैक्स एक्ट लाएगी. यह एक्ट 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा. टैक्स दरों या स्लैब में कोई बदलाव नहीं है. नया एक्ट सिर्फ टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा. इसका मतलब है कि सरकार नई टैक्स व्यवस्था( New Tax Regime) को ज्यादा बढ़ावा दे रही है, लेकिन पुरानी टैक्स व्यवस्था( Old Tax Regime) अभी खत्म नहीं हुई है.  

पुराने टैक्स स्लैब का क्या होगा?

अब आपके मन में ये सवाल होगा कि जब नया टैक्स एक्ट लागू होगा तो फिर पुराने टैक्स स्लैब का क्या होगा? पुराना टैक्स स्लैब (Old Tax Regime) अभी भी उपलब्ध रहेगा. यह पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया है. आप अपनी मर्जी से पुरानी व्यवस्था चुन सकते हैं. फॉर्म भरते समय नए टैक्स एक्ट को बाई डिफॉल्ट सेट कर दिया जायेगा अगर आप पुराने एक्ट को चुनना चाहें तो आप चुन सकते हैं. अगर आप HRA, LIC (80C), होम लोन ब्याज या मेडिकल इंश्योरेंस (80D) जैसी छूट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो पुरानी व्यवस्था आपके लिए बेहतर हो सकती है. सरकार ने पुराने स्लैब की दरों या छूट की सीमाओं में कोई खास बदलाव नहीं किया है; वे वैसी ही रहेंगी जैसी पहले थीं.

‘नया टैक्स एक्ट’ लागू होने का असली मतलब

जब हम कहते हैं कि 1 अप्रैल से नया स्लैब लागू होगा, तो उसका मुख्य अर्थ यह है, अब से ‘New Tax Regime’ आपका डिफ़ॉल्ट (Default) विकल्प होगा। यानी अगर आप खुद से फॉर्म भरते समय ‘पुरानी व्यवस्था’ नहीं चुनेंगे, तो टैक्स अपने आप ‘नई व्यवस्था’ के हिसाब से कट जाएगा। नई व्यवस्था में टैक्स की दरें कम रखी गई हैं और ₹12 लाख तक की आय (Rebate और Standard Deduction मिलाकर) पर टैक्स लगभग ज़ीरो हो गया है. वहीं अगर आप पहले वाली व्यवस्था से टैक्स पे करते हैं तो अभी भी उस व्यवस्था से आपके 4-8  लाख तक की इनकम पर 5 प्रतिशत टैक्स जबकि 8 से 12 लाख तक के इनकम पर 10 प्रतिशत टैक्स कट जाएगा.

इनकम टैक्स से जुड़े 4 बदलाव इस प्रकार हैं:

  1. केंद्र सरकार 1961 के पुराने इनकम टैक्स एक्ट की जगह 2025 का नया इनकम टैक्स एक्ट लाएगी. यह 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा. टैक्स दरों या स्लैब में कोई बदलाव नहीं है; नया एक्ट सिर्फ टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा.
  2. अब शिक्षा और मेडिकल इलाज के लिए विदेश पैसे भेजने पर कम टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) लगेगा। सरकार ने इसे 5% से घटाकर 2% करने का फैसला किया है। फॉरेन टूर पैकेज पर 5% और 20% की TCS दरें भी घटाकर 2% कर दी गई हैं.
  3. टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) से छूट के लिए अलग से आवेदन जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी. नियमों के अनुसार, अगर आप इनकम टैक्स के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं, तो आपका TDS नहीं काटा जाएगा। फिलहाल, इसके लिए फॉर्म 15G (60 साल से कम उम्र वालों के लिए) या फॉर्म 15H (सीनियर सिटिज़न्स के लिए) जमा करना पड़ता है.
  4. इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में सुधार करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. अब, रिवाइज्ड रिटर्न 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च तक मामूली फीस के साथ फाइल किए जा सकते हैं.

आपको एकबार फिर समझाते हैं कि टैक्स सिस्टम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर आप पुराना टैक्स सिस्टम चुनते हैं, तो आपकी ₹2.5 लाख तक की इनकम अभी भी टैक्स-फ्री रहेगी. हालांकि, इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87A के तहत, आप ₹5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बचा सकते हैं.

इसी तरह, अगर आप नया टैक्स सिस्टम चुनते हैं, तो पहले की तरह, आपको ₹4 लाख तक की इनकम पर टैक्स नहीं देना होगा. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87A के तहत, सैलरी पाने वाले लोग ₹12.75 लाख तक की इनकम पर और दूसरे लोग ₹12 लाख तक की इनकम पर टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST