मशहूर डांसर सुधा चंद्रन (Famous Dancer Sudha Chandran) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं. वायरल वीडियो (Viral Video) के बाद उन्होंने सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
डांसर सुधा चंद्रन ने 'माता की चौकी' को लेकर दिया बयान
Sudha Chandran Viral Video: मशहूर अभिनेत्री और डांसर सुधा चंद्रन इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. जहां, ‘माता की चौकी’ का एक वीडियो तेजी से वायरल कर रहा है जिसके बाद उनकी हर तरफ चर्चा की जा रही है. वीडियो के मुताबिक, भक्ति के नाम पर किए जा रहे कुछ फिल्मी अंदाज के प्रदर्शनों पर अब एक नई बहस छिड़ गई है. तो वहीं, अब इस मामले को लेकर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है.
सुधा चंद्रन ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहतीं थीं. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ‘आस्था एक पूरी तरह से व्यक्तिगत मामला है और मैं किसी भी धर्म या किसी की भक्ति करने के तरीके पर सवाल नहीं उठा रही हूं’. तो वहीं, उनकी इस टिप्पणी का मुख्य उद्देश्य यह बयां करता है कि हर इंसान को अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का पूरा अधिकार है.
हालांकि, उन्होंने आस्था का सम्मान तो किया, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी खास तौर से जोर दिया कि धार्मिक आयोजनों में एक गरिमा और पवित्रता बनी रहनी चाहिए. ज्यादातर यह देखने को मिलता है कि भक्ति कार्यक्रमों में पॉप संस्कृति या फिर फिल्मी गानों का समावेश बहस का एक विषय अपमे आप ही बन जाता है. तो वहीं, सुधा चंद्रन, जो स्वयं एक गहरी धार्मिक महिला हैं उनका मानना है कि कला और भक्ति का संगम गरिमापूर्ण होना चाहिए.
तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो के वायरल होने के बाद सुधा चंद्रन के इस बयान की नेटिज़न्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. जिसपर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी विवाद को हवा दिए एक महत्वपूर्ण बिंदु उठाया है कि आधुनिकता और आस्था के बीच एक रेखा होना सबसे महत्वपूर्ण होता है.
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…