Terror Conspiracy India: भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने इन सभी आरोपियों की हिरासत 27 मार्च तक बढ़ा दी है.
भारत में आतंकी साजिश रचने के आरोप में एनआईए ने 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है.
Terror Conspiracy India: भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के आरोप में यूक्रेनी और अमेरिकी नागरिक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि ये विदेशी आरोपी यूरोप से ड्रोन मंगाकर म्यांमार भेज रहे थे. केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें 6 यूक्रेन और एक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं. इन आरोपियों को दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया है.
जानकारी के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई विदेशी नागरिक मिजोरम के रास्ते म्यांमार जाकर उग्रवादियों को हथियारों की ट्रेनिंग दे रहे हैं. इनमें से कुछ के रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल होने की भी जानकारी है.
NIA के मुताबिक, ये लोग यूरोप से ड्रोन की बड़ी खेप मंगाकर भारत के रास्ते म्यांमार के विद्रोही संगठन को सप्लाई कर रहे थे, जो भारतीय उग्रवादियों की मदद करते हैं. इसके अलावा, जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी वैध वीजा पर भारत आए थे, लेकिन अनिवार्य ‘प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट’ (RAP) के बिना मिजोरम पहुंच गए. वहां से इन्होंने सीमा पार कर म्यांमार में भारत विरोधी जातीय समूहों से मुलाकात की. NIA ने कोर्ट को बताया कि ये ड्रोन की सप्लाई के साथ-साथ आतंकी ट्रेनिंग और हथियारों के नेटवर्क में भी शामिल थे.
पटियाला हाउस कोर्ट ने साजिश और फंडिंग के सोर्स का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों को 27 मार्च तक के लिए हिरासत में भेज दिया है. NIA अब इनके मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाल रही है ताकि भारत में छिपे इनके अन्य साथियों और विदेशी हैंडलर्स का पर्दाफाश किया जा सके.
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की…