ADVERTISEMENT
होम / देश / लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुई तोड़फोड़ की NIA करेगी जांच, मामले में पाकिस्तानी-खालिस्तानी साजिश के इनपुट

लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुई तोड़फोड़ की NIA करेगी जांच, मामले में पाकिस्तानी-खालिस्तानी साजिश के इनपुट

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 18, 2023, 10:51 am IST
ADVERTISEMENT
लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुई तोड़फोड़ की NIA करेगी जांच, मामले में पाकिस्तानी-खालिस्तानी साजिश के इनपुट

Indian High Commission in London

Indian High Commission in London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हुए प्रदर्शन मामले की अब केंद्रीय जांच एजेंसी NIA जांच करेगी। दरअसल, इस मामले में खालिस्तानी और पाकिस्तानी समर्थकों से जुड़ी साजिश के इनपुट्स मिले हैं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज मामले को NIA ने टेकओवर कर लिया है।

गृह मंत्रालय की तरफ से NIA को ग्रीन सिग्नल

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को इस मामले को दर्ज करने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। हालांकि, इस मामले को लेकर एनआईए की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर एक माह पहले 19 मार्च को विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान तिरंगे का अपमान भी होता हुआ दिखाई दिया था।

ISI समेत खालिस्तानी आंतकवादियों की भूमिका

इस मामले में खालिस्तानी और उनके समर्थकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गृह मंत्रालय के आदेश पर 24 मार्च को मुकदमा दर्ज किया था। भारतीय दंड संहिता (IPS), UAPA और PDPP एक्ट के तहत ये मामला दर्ज किया गया था। NIA के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समेत खालिस्तानी आंतकवादियों की भूमिका दिखी थी।

Also Read: हरियाणा के करनाल में गिरी 3 मंजिला राइस मिल, 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल, रेस्क्यू जारी

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT