Live TV
Search
Home > देश > Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स

Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स

Noida Elevated Road: नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन जल्द ही आसान और जाम से राहत वाला हो सकता है. चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास तक बनने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड के काम में तेजी आने वाली है.

Written By:
Last Updated: August 26, 2026 18:56:04 IST

Mobile Ads 1x1

Noida Elevated Road: नोएडा और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास तक बनने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड के काम में अब तेजी आने की उम्मीद है. यह परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से नोएडा आने वाले वाहनों को फिल्म सिटी और सेक्टर-16ए के आसपास लगने वाले भारी ट्रैफिक से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ के तहत नोएडा प्राधिकरण को करीब 100 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. अतिरिक्त फंड मिलने के बाद निर्माण कार्य को और गति दी जा सकती है. प्राधिकरण की योजना के मुताबिक, एलिवेटेड रोड का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह रोड चिल्ला रेगुलेटर से शुरू होकर महामाया फ्लाईओवर के पास तक पहुंचेगा. आगे चलकर इसे दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से जोड़ने की योजना भी है.

फिल्म सिटी के पास जाम से मिलेगी राहत

नोएडा सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी और दलित प्रेरणा स्थल के आसपास पीक आवर्स में अक्सर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है. खासकर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन जब सामान्य सड़क से गुजरते हैं तो यहां ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो जाती है. परियोजना के निर्माण में एक अहम चरण पूरा हो चुका है. कहा जा रहा है कि लगभग 1400 पाइपिंग में से 1200 का काम हो चुका है.

5.96 किलोमीटर लंबा होगा एलिवेटेड रोड

चिल्ला एलिवेटेड रोड की कुल लंबाई करीब 5.96 किलोमीटर होगी. यह छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जिससे एक समय में बड़ी संख्या में वाहन गुजर सकेंगे. परियोजना में लगभग 296 पिलर बनाए जाएंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 892 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. आने वाले समय में महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 होते हुए यमुना पुस्ता और आगे यमुना एक्सप्रेसवे तक बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की भी योजना है.

15 साल पुरानी परियोजना को अब मिली रफ्तार

चिल्ला एलिवेटेड रोड का प्रोजेक्ट करीब 15 साल पुराना है. अलग-अलग कारणों और बजट से जुड़े विवादों के चलते यह लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ सका. साल 2017 के बाद परियोजना को गति देने की कोशिश तेज हुई लेकिन फंडिंग और निर्माण से जुड़े मुद्दों के कारण काम में फिर देरी हुई. नवंबर 2021 में निर्माण कार्य रुकने के बाद पिछले साल मार्च में इसे दोबारा शुरू किया गया. अब प्राधिकरण का फोकस काम को तेजी से पूरा करने पर है.

MORE NEWS