Noida: सेंट्रल नोएडा के गौर सिटी एवेन्यू-1 की रहने वाली लविका गुप्ता ने अपने पति संयम जैन और चार ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
woman accuses husband of hiding baldness
Noida Marriage Row: जनवरी 2024 में शुरू हुई एक शादी के बाद एक महिला ने पुलिस केस किया है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे गुमराह किया है. सेंट्रल नोएडा के गौर सिटी एवेन्यू-1 की रहने वाली लविका गुप्ता ने अपने पति संयम जैन और चार ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
लविका गुप्ता ने दावा किया कि उसे बताया गया था कि उसका पति घने बालो वाला होगा, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह पूरी तगह गंजा है और हेयर पैच का इस्तेमाल करता है.
कपल ने 16 जनवरी 2024 को शादी की थी. बिसरख पुलिस स्टेशन में एफआईआर की माने तो लविका ने कहा है कि उसके पति ने अपने जिवन से जुड़ी कई बातें लाविका से छिपाई थी. जिसमें उसकी असली इनकम और एजुकेशनस बैकग्राउंड भी शामिल है.
उसने आगे आरोप लगाया कि जैन ने उसे ब्लैकमेल किया. पति जैन ने लाविका की प्राइवेट तस्वीरें जारी करने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की.
पुलिस ने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने विदेश ट्रिप के दौरान उसके साथ मारपीट की और उस पर थाईलैंड से भारत में मारिजुआना (गांजा) लाने का दबाव डाला. भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पति और उसके चार ससुराल वालों समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है.
इन चार्ज में सेक्शन 85 (पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), सेक्शन 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर बेइज्जती करना), सेक्शन 351 (क्रिमिनल धमकी), सेक्शन 316 (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) और सेक्शन 115 (हमला) शामिल हैं. दहेज प्रोहिबिशन एक्ट के सेक्शन 3 और 4 भी लगाए गए हैं. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है.
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…
महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…
UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…