इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे कुछ पर्यटकों (Tourist) ने नियमों को ताख पर रकते हुए समंदर में हुड़दंग मचाया है.
बिना किसी लाइफ जैकेट के समुद्र में कूदे पर्यटक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Stunt in the water viral video: ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरी से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरी के नीले समंदर में होली के शुभ अवसर पर आस्था और उत्साह की जगह लापरवाही ने ले ली. तो वहीं, हजारों की संख्या में जुटे पर्यटकों ने त्योहार को खुशी-खुशी मनाने की जगह हुड़दंग करने का फैसला लिया. प्रत्यक्षदर्शियों (Eye Witness) के मुताबिक, दर्जनों पर्यटक बिना किसी सुरक्षा उपकरण और यहां तक की लाइफ जैकेट के सहारे गहरे पानी में उतरने के बाद खौफनाक स्टंट किया. यह मंजर जितना दिखने में रोमाचंक लग रहा था, उससे कहीं ज्यादा डरावना और जानलेवा था, क्योंकि समंदर की लहरें हर पल तेजी से बदलती रहती है, जिससे किसी भी तरह का बड़ा हादसा हो सकता था.
हालांकि, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि प्रशासन की सख्ती और जीवन रक्षकों के बावजूद भी, पर्यटक तीन बड़े नाव में बैठकर गहरे समुद्र के बीच चले गए. वहां संगीत की धुन पर लहरों के बीच उछल-कूद और हुड़दंग का दौर चला. इसके अलावा समंदर ऊंची लहरों के बीच बिना किसी भी तरह के लाइफ जैकेट के पानी में कूदना अपनी मौत को दावत देने के जैसा है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटकों के इस समून न सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डाली बल्कि वहां मौजूद अन्य पर्यटकों को भी ऐसा करने पर पूरी तरह से मजबूर कर दिया.
तो वहीं, पुरी का समुद्र तट अपनी तेज लहरों और ‘अंडर-करंट’ (पानी के अंदर का खिंचाव) के लिए जाना जाता है, जहां हर साल कई डूबने की घटनाएं दर्ज की जाती हैं. लेकिन, ऐसे में होली जैसे बड़े मौके पर, जहां शराब के सेवन और अनियंत्रित व्यवहार की संभावना सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, वहां सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े करती है. हांलाकि, इस मामले में किसी भी जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया. फिलहाल, पर्यटकों द्वारा समुद्र में किया गया खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसको देखने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखने को भी मिल रहा है.
यह लापरवाही किसी भी समय जानलेवा साबित इसलिए भी हो सकती थी, क्योंकिस समुद्र की लहरें तेजी से अपना उतार-चढ़ाव बदलती रहती है. तो वहीं, दूसरी तरफ इस घटनाक्रम के बीच किसी भी सुरक्षाकर्मी उन पर्यटकों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई. अगर किसी भी तरह का कोई बड़ा हादसा हो जाता था, तो यह गंभीर लापरवाही से हुई मौत का मामला भी बन सकता था. फिलहाल, इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पर्यटन विभाग ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए वायरल वीडियो के साथ-साथ पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई सुरू कर दी है, ताकि नाव संचालकों और नियम तोड़ने वालों की पहचान की जा सके जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर धज्जियां उड़ाया था.
Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…
IPL 2026 2nd Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…
सूरत (गुजरात), मार्च 25: सार्वजनिक विश्वविद्यालय , सूरत ने 24 मार्च 2026 को इंडिया एक्सेलरेटर…
सूरत (गुजरात), मार्च 25: यात्रा और विकास के एक जीवंत उत्सव में, श्री गुरुकृपा विद्या…
सूरत (गुजरात), मार्च 25: पश्चिमी भारत के शैक्षिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते…