Saurabh Shukla Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सौरभ शुक्ला का आज जन्मदिन है. उन्होंने एक से एक फिल्मों में काम किया. उनके अभिनय से लोग आज भी उनके दीवाने हैं. सत्या में कल्लू मामा, जॉली एलएलबी, बर्फी, नायक जैसी फिल्मों में अभिनय से लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी.
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सौरभ शुक्ला का आज जन्मदिन है.
Saurabh Shukla Birthday: सौरभ शुक्ला का आज जन्मदिन है. उनका जन्म गोरखपुर में 5 मार्च, 1963 को हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरभ शुक्ला ने अभिनय के अलावा और निर्देशक और स्क्रीनप्ले राइटिंग का भी काम किया है. सत्या, जॉली LLB और “PK” जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग दिखाने वाले सौरभ ‘सत्या’ में काम करने के बाद ‘कल्लू मामा’ के नाम से मशहूर हो गए.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरभ शुक्ला का घर संगीत की धूम से भरा रहता था. उनकी मां जोगमाया भारत की पहली महिला तबला वादक और उनके पिता शत्रुघ्न शुक्ला आगरा घराने के एक मशहूर सिंगर थे. जब सौरभ शुक्ला सिर्फ 2 वर्ष के थे. तब वो अपने माता-पिता के साथ गोरखपुर से देश की राजधानी दिल्ली आ गए थे.
दिल्ली में पले-बढ़े सौरभ ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उन्हें सबसे पहले शेखर कपूर ने फ़िल्म “बैंडिट क्वीन” में एक फ़िल्मी रोल ऑफ़र किया था. उन्होंने टीवी और थिएटर में काम करना जारी रखा, लेकिन सौरभ को पहचान राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म ‘सत्या’ से मिली.
‘सत्या’ फिल्म में कल्लू मामा के किरदार में दर्शकों ने सौरभ शुक्ला को इतना पसंद किया कि इसी नाम से मशहूर हो गए. नाम तो मिला लेकिन काम के मामले में सौरभ को ‘सत्या’ की सफलता का कोई खास फायदा नहीं मिला. काफी मुश्किल भरा समय भी काटा, लेकिन इन्हें जब ‘जॉली एलएलबी’ में काम मिला तो कई अच्छी फिल्में इनकी झोली में आ गिरी.
सौरभ शुक्ला ने 1984 में थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और 1991 में NSD रेपर्टरी कंपनी का हिस्सा बन गए. उन्होंने 1994 में शेखर कपूर की ‘बैंडिट क्वीन’ से अपना फ़िल्मी डेब्यू किया, लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेकथ्रू तब मिला जब उन्होंने ‘सत्या’ में पॉपुलर किरदार कल्लू मामा को को-राइट किया और निभाया. नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर जो अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जाने जाते हैं, शुक्ला ने ‘बर्फी!’, ‘जॉली LLB’ और ‘रेड’ जैसी फ़िल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं. इतने सालों में उन्होंने खुद को इंडियन सिनेमा के सबसे जाने-माने एक्टर, स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर में से एक के तौर पर स्थापित किया है.
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…