Hindi News / Indianews / Odisha Health Minister Nab Das Passes Away

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का हुआ निधन, ASI ने सीने में की थी फायरिंग

Odisha Health Minister Naba Das Died: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास (Naba Das) का इलाज के दौरान निधन हो गया। बता दें कि रविवार दोपहर को उनपर फायरिंग हुई थी, जिस दौरान उनके सीने में गोली लगी थी। अपोलो अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने से घायल हुए ओडिशा […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Odisha Health Minister Naba Das Died: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास (Naba Das) का इलाज के दौरान निधन हो गया। बता दें कि रविवार दोपहर को उनपर फायरिंग हुई थी, जिस दौरान उनके सीने में गोली लगी थी। अपोलो अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने से घायल हुए ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की मौत हो गई है। वहीं, ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास के ऊपर फायरिंग कर दी थी।

घटना के दौरान बैठक में शामिल होने जा रहे थे मंत्री

आपको बता दें कि ये घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब 1 बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी थी। इस दौरान मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच उनकी हालत देखते हुए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अब उनकी मौत हो गई है।

अपनों की वजह से ही हुआ पहलगाम नरसंहार, लालच की वजह से चली गई 26 भारतीयों की जान, सरकार ने किया खुलासा

Odisha Health Minister Naba Das Died.

क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच

वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं माननीय मंत्री नब दास पर हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले से स्तब्ध हूं। मैं उनपर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।’’

फायरिंग के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

वहीं, घटना के बाद ब्रजराजनगर में तनाव उत्पन्न हो गया है और बीजू जनता दल (बीजद) के मंत्री के समर्थक ‘सुरक्षा चूक’ पर सवाल उठा रहें हैं। कुछ का दावा है कि मंत्री को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

Tags:

Health Ministerlatest odisha newsOdisha News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue