Odisha MLAs Salary Hike: ओडिशा के विधायक भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले विधायकों में से एक होंगे. सबसे ज्यादा सैलरी किसकी होगी, इससे पूर्व विधायकों को कितना फायदा होगा.
Odisha MLAs Salary Hike
Odisha MLAs Salary Hike: ओडिसा सरकार ने अपने विधायको की सैलरी तीन गुना बढ़ा दी है, जो अभी तक 1.11 लाख रुपये थी. ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों ने एकमत से इस बिल पर मुहर लगा दी है. इस बिल के पास होने के बाद से ओडिशा के विधायक भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले विधायकों में से एक होंगे. वेतन और भत्तों में यह बढ़ोतरी 5 जून 2024 से प्रभावी होगी, जब 17वीं असेंबली बनी थी. पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर मुकेश महालिंग ने इस बात की पुष्टी की.
यह सैलरी में वृद्धि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों पर लागू होगी.
1. ओडिशा विधानमंडल सदस्य वेतन, भत्ता और पेंशन विधेयक
2. अध्यक्ष का वेतन और भत्ता विधेयक
3. उपाध्यक्ष का वेतन और भत्ता विधेयक
4. मंत्रियों का वेतन और भत्ता विधेयक
इस विधेयक के माध्यम से विधानसभा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों का मासिक वेतन में 3 गुना की बढ़ोतरी हुई है, जहां उनकी सैलरी 1.11 लाख रुपये से बढ़कर 3.45 लाख रुपये हो जाएगी. मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधायकों की पेंशन में भी लगभग तीन गुना की वृद्धि की गई है. विधेयकों में एक प्रावधान यह भी है कि किसी भी वर्तमान विधायक की मृत्यु पर उसके परिवार को 25 लाख रुपये की मदद राशि दी जाएगी। इसके अलावा, हर पांच साल में वेतन के भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी का भी प्रावधान है। यह विधेयक यह भी अनुमती देता है कि आने वाले समय में इस तरह की बढ़ोतरी अध्यादेश के माध्यम से भी की जा सकती है।
आय – 90,000 ₹
टेलीफोन अलाउंस – 15,000 ₹
कन्वेंस अलाउंस – 50,000 ₹
क्षेत्रीय अलाउंस – 75,000 ₹
चिकित्सा अलाउंस – 35,000 ₹
बिजली अलाउंस – 20,000 ₹
ट्रैवल अलाउंस – 50,000 ₹
जर्नल, पत्रिका व पुस्तक अलाउंस – 10,000 ₹
पूर्व विधायकों की पेंशन 1.17 लाख ₹ मिलेगी, जिसमें 80,000 ₹ पेंशन, 25,000 ₹ मेडिकल अलाउंस और 12,500 ₹ ट्रैवल अलाउंस शामिल है. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक कार्यकाल पर 3,000 रुपये अतिरिक्त भी मिलेंगे.
इस बिल के मुताबिक मुख्यमंत्री की सैलरी सबसे ज्यादा होगी.
मुख्यमंत्री को हर महीने 3,74,000 रुपये मिलेंगे.
असेंबली स्पीकर और उप मुख्यमंत्री को 3,68,000 रुपये मिलेंगे
डिप्टी स्पीकर और राज्य मंत्री को 3,56,000 रुपये
कैबिनेट मिनिस्टर और विपक्ष के नेता को हर महीने 3,62,000 रुपये मिलेंगे.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…