Odisha Train Accident: गुरुवार को सुबह 8.51 बजे ओडिशा में जाखपुरा स्टेशन के पास MGR चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना
Odisha Train Accident: गुरुवार को सुबह 8.51 बजे ओडिशा में जाखपुरा स्टेशन के पास MGR चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कम से कम तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO दीपक राउत ने पुष्टि की कि यह घटना एक मामूली पटरी से उतरने की थी और सौभाग्य से इसमें कोई चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
CPRO ने ANI को बताया कि जाखपुरा में एक मामूली पटरी से उतरने की घटना हुई है. ट्रेन चेन्नई से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी. कोई चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. प्रभावित यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया जा रहा है.
दीपक रावत के अनुसार, यह एक मामूली पटरी से उतरने की घटना है. घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर 8114382367 जारी किया गया है. एक टेक्निकल टीम और सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. यात्रियों को हर संभव मदद दी जा रही है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है. रेलवे लाइन जल्द ही बहाल कर दी जाएगी. तेजी से कार्रवाई करते हुए रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर भद्रक और खुर्दा रोड से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) और एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट (ARME) को मौके पर भेजा.
जैसे ही गाड़ी पटरी से नीचे उतरी वैसे ही ट्रेन में मौजूद यात्री घबरा गए. लोगो की चीख निगल गई. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है. सीनियर अधिकारी और टेक्निकल टीमें फिलहाल स्थिति पर नज़र रखने और रेलवे लाइन की बहाली की देखरेख के लिए मौके पर मौजूद हैं. राहत कार्य जारी रहने के कारण घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है. इसी तरह के एक मामले में 27 जनवरी को ओडिशा के कोरापुट जिले में एक मालगाड़ी के दो भरे हुए डिब्बे पटरी से उतर गए थे. यह घटना रात करीब 11.35 बजे रेल यार्ड के अंदर हुई जब मालगाड़ी ने जगदलपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी.
फिलहाल, इस ट्रेन हादसे के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है. इसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल, आगे की जांच जारी है. बता दें कि ट्रेन हादसों की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार ट्रेन के बेपटरी होने के मामले सामने आए हैं. फिलहाल, आगे की जांच जारी है.
Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…
Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…
Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…