<
Categories: देश

Onion Price Hike: चीनी के बाद रुला रहा प्याज!, दिल्ली में यहां मिलेगा 20 रुपये सस्ता, सब्सिडी पर बेचेगी सरकार

Onion Price Hike: देश में प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं. दिल्ली में प्याज की कीमत 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंत गई हैं. ऐसे में सरकार ने लोगों को राहत दिलाने के लिए सब्सिडी वाली प्याज बेचने का प्लान बनाया है. इसके तहत प्याज 20 रुपये प्रति किलो तक सस्ता खरीदा जा सकता है.

Onion Price Hike: देश में पहले चीनी की कीमतें बढ़ गईं, जिसके कारण आम आदमी की जेब पर खासा असर पड़ा. वहीं बीते कुछ दिनों से प्याज भी महंगा हो गया है. दिल्ली में इसकी कीमत 50 से 60  रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. हालांकि अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपको प्याज की महंगी कीमत से राहत मिल सकती है. बढ़ती कीमत से राहत देने के लिए केंद्र सरकार रिटेल लेवल पर कदम उठाने की तैयारी कर रही है. 

जानकारी के अनुसार, सरकार इस हफ्ते के आखिर में पूरे इलाके में मोबाइल वैन के जरिए 20 रुपये सस्ता प्याज बेच सकती है. इस तरह से आप 35 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत में प्याज खरीद सकते हैं. सरकार दिल्ली के बाद इस प्लान को दूसरे राज्यों के लिए भी लागू कर सकती है.

क्या है कीमत बढ़ने का कारण?

बता दें कि अक्सर अगस्त-सितंबर के दौरान प्याज की कीमतें बढ़ती हैं. इसकी वजह बारिश, प्याज की बढ़ती मांग, मौसम के कारण सप्लाई चेन में बाधा पड़ना और त्योहार समेत तमाम कारणों से सब्जियों की कीमत बढ़ जाती है. इस दौरान प्याज पर भी महंगाई की मार देखने को मिलती है. दिल्ली में प्याज की रिटेल कीमतें बढ़कर लगभग 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. वहीं पिछले साल प्याज की बढ़ी हुई कीमतों के बाद प्याज 35 रुपये प्रति किलो था. इस बार 55 रुपये पहुंच चुका है, तो सरकार इससे राहत दिलाने के लिए दिल्ली-NCR में कई जगहों पर सब्सिडी वाला प्याज उपलब्ध कराने की योजना बना रही है.

चुनी जा रही सही जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मोबाइल वैन के लिए सही जगहों का चयन किया जाएगा. खुदरा बिक्री के साथ-साथ केंद्र सरकार प्याज को उन इलाकों से भी बड़े शहरों और बाजारों तक पहुंचा रही है, जहां इसकी ज्यादा मांग है. इससे लोगों को प्याज आसानी से और कम कीमत पर मिल सके.

सरकार ने चलाईं कांदा एक्सप्रेस

बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को महाराष्ट्र के नासिक से देश के अलग-अलग कोनों जैसे दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, मदुरै और गुवाहाटी तक प्याज पहुंचाने के लिए कांदा एक्सप्रेस चलानी शुरू कर दी हैं. इससे देश की बड़ी मंडियों में प्याज बढ़ेगा और कीमतें कम करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Video: जो मिला उसी में भर लिया, कचरे में फेंकी चॉकलेट के लिए मची ऐसी भगदड़; वीडियो देखकर भी नहीं होगा यकीन?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price October 5: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 5 अक्टूबर के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक चेक करें कीमत

Petrol and diesel prices today October 5: भारत में फ्यूल की कीमतें रेगुलर अपडेट होती…

Last Updated: October 5, 2026 07:27:59 IST

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST