<
Categories: खेल

क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी की सीक्रेट लव स्टोरी? वायरल पोस्ट में सामने आया इन्फ्लुएंसर का नाम, क्या है सच्चाई?

Nitish Kumar Reddy Dating Rumours: भारतीय क्रिकेटर नीतीश रेड्डी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी और हैदराबाद की एक इन्फ्लुएंसर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. जानें क्या है पूरी सच्चाई?

Nitish Kumar Reddy Dating Rumours: भारत के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नीतीश रेड्डी हैदराबाद की एक इन्फ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं. दरअसल, रेडिट (Reddit) पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि नीतीश रेड्डी और हैदराबाद की मशहूर इन्फ्लुएंसर फानी पूजिता एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इस पोस्ट में रेड्डी और पूजिता की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं.

तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीरें एक ही जगह पर खींची गई हैं, क्योंकि दोनों के पीछे का बैकग्राउंड लगभग एक जैसा है. इसको लेकर पोस्ट के नीचे कमेंट सेक्शन में यूजर्स के बीच नीतीश रेड्डी और फानी पूजिता के कथित रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई. हालांकि इनखबर डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है.

इंटरनेट पर पोस्ट वायरल

Reddit पर वायरल पोस्ट में एक यूजर ने लिखा कि वे दोनों कपल थे. वह कहता है कि यह उस व्यक्ति की ओर से कहा जा रहा है, जो उन दोनों के शहर में ही पैदा हुआ है और रहता है. इसके बाद एक अन्य यूजर के पूछने पर वो कथित तौर पर लड़की का नाम फानी पूजिता (Phani Poojitha) और लड़के का नाम NKR (नीतीश कुमार रेड्डी) बताता है. इस दावे को लेकर कुछ फैंस ने हैरानी जताई, लेकिन इसी के साथ नीतीश रेड्डी के डेटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई. हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है, उसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. यह सिर्फ एक वायरल पोस्ट है, जिसमें दावा किया गया है कि नीतीश रेड्डी और हैदराबाद की इन्फ्लुएंसर फानी पूजिता के बीच डेटिंग चल रही थी.

कौन हैं इन्फ्लुएंसर फानी पूजिता?

हैदराबाद की इन्फ्लुएंसर फानी पूजिता का पूरा नाम पीरुपल्ली फानी पूजिता है, जो एक भारतीय एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम करती हैं. फानी पूजिता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और शॉर्ट फिल्मों से की. इसके बाद वो कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

अभी क्या कर रहे नीतीश रेड्डी?

वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी की बात करें, तो वो अभी न्यूजीलैंड दौरे पर गए हुए हैं. वह भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते दिखाई देंगे. नीतीश कुमार रेड्डी भारतीय टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं. वह आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते दिखाई दिए थे. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते दिखाई देंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

स्पाइस विला रेस्टोरेंट ने चिल्ड्रन्स डे पर अनाथ बच्चों के साथ बांटी खुशियां

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 नवंबर: चिल्ड्रन्स डे सिर्फ उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि बच्चों…

Last Updated: November 14, 2026 17:07:11 IST

खेल-खेल में 2 साल के मासूम ने मुंह में डाला पटाखा, अंदर ही हो गया धमाका; इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chhattisgarh Child Death News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो साल के मासूम ने जमीन…

Last Updated: November 14, 2026 16:54:20 IST

होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया मुस्लिम युवक, हिंदू दल के लोगों को देखते ही भागने लगा कपल, आधार कार्ड ने खोला राज!

Bhopal News: भोपाल के एक होटल में अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले युवक और…

Last Updated: November 14, 2026 16:49:23 IST

UP Crime: लव मैरिज के 3 महीने बाद खूनी अंत! झगड़े में पत्थर से कुचला पति का सिर, हैरान कर देगा मामला

UP Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 14, 2026 16:19:59 IST

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST