<
Categories: देश

भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों में क्या अंतर होता है? इसके लिए कैसे किया जाता है आवेदन, यहां जानें- पूरा प्रोसेस

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है. भारत रत्न देश का पहला सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. इस अलावा, पद्म विभूषण दूसरा, पद्म भूषण तीसरा और पद्म श्री चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है.

Padma Awards Selection Process: भारत सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय नागरिकों के योगदान को सम्मान और पहचान देने के लिए नागरिक पुरस्कार देती है. भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न है. इसके बाद इसी क्रम में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री आते हैं. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है.

धर्म, जाति, लिंग या सेक्स के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में दिए जाते हैं.

भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों में क्या अंतर है? (What is the difference between the Bharat Ratna and Padma Awards?)

भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रतिष्ठा के घटते क्रम में भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हैं. ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान से देश का सम्मान बढ़ाया है. ये पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, उद्योग, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देते हैं.

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. वहीं अगर पद्म विभूषण की बात करें तो यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. यह अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने किसी भी फील्ड में “बेहतरीन और खास” काम किया हो – ऐसा काम जो दुनिया के लिए एक मिसाल बने.

Republic Day 2026: एक मंच पर पूरा भारत, गणतंत्र दिवस पर झांकियों का भव्य प्रदर्शन, अद्भुत नजारा

पद्म भूषण भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. यह “उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा” के लिए दिया जाता है। इसका मतलब है कि यह उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने फील्ड में काफी समय तक शानदार काम किया हो.

इसके बाद नंबर पद्म श्री का आता है जो देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. यह उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में खास सेवा दी है. इसमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग भी शामिल हैं. ग्रामीण विकास, लोक कला और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों को खास तौर पर सम्मानित किया जाता है.

कैसे होता है चयन? (How is the selection made?)

पद्म पुरस्कारों की नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से 31 जुलाई तक चलती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal) के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं. इशके लिए कोई भी नागरिक किसी का भी नामांकन कर सकता है. स्वयं के लिए भी नामांकन की अनुमति है. नामांकन प्रक्रिया में महिलाओं, दिव्यांगों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और जमीनी स्तर पर निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

पोंगल पर पिता की अनोखी परंपरा ने जीता इंटरनेट पर लोगों का दिल, 15 मिलियन लोग देख चुके हैं वीडियो

इसके बाद, सभी नामांकनों की जांच गृह मंत्रालय के तहत गठित चयन समिति करती है. इसके बाद चयनित नाम को केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है. अंतिम रूप से चुने गए लोगों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाता है. यह अलंकरण समारोह आमतौर पर मार्च या अप्रैल में होता है. पद्म पुरस्कार उन लोगों को पहचान देते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा की है और यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता है.

कौन हैं नूरुद्दीन अहमद, किस कार्य के लिए भारत सरकार ने दिया पद्म श्री पुरस्कार? यहां जानें- पूरी जानकारी

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST