<
Categories: देश

पाकिस्तान की नापाक हरकत! भारत के खिलाफ अब ‘गंदे ऐप्स’ और सीक्रेट कोड्स से रच रहा घिनौनी साजिश

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की बड़ी साजिश बेनकाब! जानिए कैसे सीक्रेट ऐप्स, फर्जी नंबरों और वर्चुअल सिम के जरिए भारत के खिलाफ रचा जा रहा नया डिजिटल जाल.

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है. भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए ISI अब सीक्रेट मैसेजिंग ऐप्स, फर्जी इंटरनेशनल नंबरों और आपत्तिजनक ऐप्स का सहारा ले रही है. हालांकि, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने ISI के इस नए ‘डिजिटल जाल’ को समय रहते बेनकाब कर दिया है.

केंद्रीय जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अब ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट्स का सहारा लिया जा रहा है जो पहचान छुपाने और गुप्त संचार में मदद करती हैं. इस नेटवर्क में कुछ आपत्तिजनक सामग्री वाली ऐप्स भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल ध्यान भटकाने और संपर्क साधने के लिए किया जा रहा है.

पहचान छुपाने के लिए एनक्रिप्टेड ऐप्स का सहारा

इन ऐप्स को विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि भारतीय जांच एजेंसियों से मैसेज भेजने वाले और पाने वाले दोनों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जा सके. आतंकी संगठन अपने डेटा को सुरक्षित और सीक्रेट कोड्स के जरिए ट्रांसफर करने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे हैं.

वर्चुअल सिम और ‘कोनियन’ ऐप पर शिकंजा

जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने पाया कि भारत में प्रतिबंधित ‘कोनियन’ ऐप जैसी एनक्रिप्टेड फाइल सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा, विदेशी कंपनियों के वर्चुअल सिम कार्ड और बिना सिम कार्ड के काम करने वाली खास ऐप्स (APK आधारित) के जरिए डेटा का आदान-प्रदान किया जा रहा है.

एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि कंप्यूटर और विशेष विदेशी सॉफ्टवेयर्स की मदद से फर्जी अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बिना किसी फिजिकल सिम के मोबाइल में एक्टिवेट कर लिया जाता है.

चीन और वियतनाम की ऐप्स पर पैनी नजर

वर्चुअल सिम और संदिग्ध कम्युनिकेशन नेटवर्क का सुराग मिलने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. इस नए डिजिटल थ्रेट को देखते हुए चीन और वियतनाम से जुड़ी कई विदेशी एप्लीकेशन और सर्वर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की किसी भी कोशिश को वक्त रहते नाकाम किया जा सके.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST