<
Categories: देश

पाकिस्तान की नार्को-टेरर साजिश नाकाम, BSF और पंजाब CIA ने दिया करारा जवाब

Weapon Smuggling in Punjab: भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर सक्रिय आतंकी तस्करों के नापाक मंसूबों को एक बार फिर से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है.

Fazilka Border Arms Seizure: भारत-पाकिस्तान सीमा एक बार फिर देश की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की गवाह बनी. पाकिस्तान (Pakistan) से जुड़ी नार्को-टेरर साजिश को नाकाम करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने फाजिल्का जिले में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. इस कार्रवाई में न केवल भारी मात्रा में असलहा और गोला-बारूद पकड़ा गया, बल्कि दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान फाजिल्का जिले के स्थानीय गांवों से हुई है.

खुफिया इनपुट से शुरू हुई कार्रवाई

इस ऑपरेशन की नींव BSF की खुफिया यूनिट द्वारा जुटाई गई अहम जानकारी से पड़ी. एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान से जुड़े आतंकी तस्कर फाजिल्का बॉर्डर के पास हथियारों की खेप भारत में भेजने की कोशिश कर रहे हैं। इनपुट की गंभीरता को देखते हुए BSF और पंजाब CIA ने तुरंत संयुक्त एक्शन प्लान तैयार किया. योजना के मुताबिक, 11 सितंबर की रात गांव थेह कलंदर (फाजिल्का, पंजाब) के पास ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने तस्करों को दबोचते हुए उनके पास से हथियार और गोलियों का जखीरा बरामद किया. इसमें 16 पिस्तौल, 38 मैगजीन, 1,847 जिंदा कारतूस और 1 मोटरसाइकिल शामिल था. पकड़े गए तस्करों की पहचान गांव झोक दिपुलाना और गांव महातम नगर, जिला फाजिल्का के निवासियों के रूप में हुई है. 

आतंकियों के नेटवर्क पर बड़ी चोट

एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, यह बरामदगी पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ी चोट साबित होगी. इस खेप का इस्तेमाल भारत में अस्थिरता फैलाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था. लेकिन BSF और पंजाब CIA की सक्रियता ने पाकिस्तान की इस साजिश को विफल कर दिया.

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम सफलता

यह संयुक्त ऑपरेशन केवल हथियार बरामदगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तत्परता का भी स्पष्ट संदेश दिया है. यह कार्रवाई दर्शाती है कि सीमा पार से होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियां पैनी नज़र बनाए हुए हैं. इस सफलता को आतंकवाद और नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST