<
Categories: देश

Palm Oil Crisis: चॉकलेट-चिप्स से लेकर शैम्पू-लिपस्टिक तक! भारत में सब होगा महंगा; अब इस देश की वजह से संकट झेलेगा इंडिया

Palm Oil Crisis in India: ईरान में युद्ध छिड़ने के बाद इसका सीधा असर पूरी दुनिया में देखने को मिला है. पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक अच्छा-खासा असर देखने को मिला. ईरान में युद्ध छिड़ने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की वजह से, भारत पहले से ही कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी की समस्या से जूझ रहा है.

Palm Oil Crisis in India: ईरान में युद्ध छिड़ने के बाद इसका सीधा असर पूरी दुनिया में देखने को मिला है. पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक अच्छा-खासा असर देखने को मिला. ईरान में युद्ध छिड़ने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी की वजह से, भारत पहले से ही कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी की समस्या से जूझ रहा है. वहीं अब, पाम तेल को लेकर भी संकट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत दुनिया में पाम तेल का सबसे बड़ा आयातक है. देश में हर साल लगभग 9.5 मिलियन टन पाम तेल की खपत होती है. इसके विपरीत, घरेलू उत्पादन 400,000 टन से भी कम है. इसका सीधा-सीधा अर्थ ये है कि भारत अपनी पाम तेल की लगभग पूरी ज़रूरत विदेशों से आयात करता है. लेकिन अब भारत के लिए एक और संकट सामने आ खड़ा हुआ है. 

कहां से आता है पाम तेल

आप शायद ही ये बात जानते हों कि पाम तेल, पाम के पेड़ों से मिलता है, ऐसे में लगातार बारिश और भरपूर पानी की जरूरत होती है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण-पूर्व एशिया में ऐसे पाम के पेड़ों की बहुत बड़ी संख्या मौजूद है. साथ ही बता दें कि पाम तेल का उत्पादन करने के लिए, इन पेड़ों से तेल निकाला जाता है और फिर इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में भेजा जाता है. वहीं भारत भी अपने पाम तेल का ज्यादातर हिस्सा इंडोनेशिया और मलेशिया से लेता है. 

Kiss In Public Place: भरे बाजार में GF को चूमना पड़ा महंगा! क्या भारत में पब्लिक प्लेस पर Kiss करना है जुर्म? जानें यहां

संकट में भारत

जैसा की अब आप सभी जान गए होंगे कि भारत अपनी पाम तेल की ज़रूरतों का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा आयात करता है, इसमें से लगभग आधा हिस्सा सिर्फ इंडोनेशिया से भारत आता है. लेकिन अब भारत एक बड़ी मुश्किल में है. बता दें कि इंडोनेशिया ने अब यह फैसला किया है कि वो अपने पाम तेल उत्पादन को निर्यात करने के बजाय, बायोडीजल (B50) बनाने के लिए घरेलू उपयोग को अहमियत देगा. इंडोनेशिया के इस एक फैसले से वैश्विक बाज़ार में पाम तेल की वार्षिक आपूर्ति में 1.5 से 2 मिलियन टन की कमी आने की संभावना जताई जा रही है. 

Khalnayak Returns Teaser: वही तेवर वही डर! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे Sanjay Dutt; टीजर में देखें संजू बाबा का खौफनाक अंदाज

Heena Khan

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST