<
Categories: देश

Parliament Winter Session: ‘ड्रामा करना है, करते रहो..’, प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी सांसदों को दे दिया ‘अल्टीमेटम’

Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र की सोमवार (1 दिसंबर) से शुरुआत हो चुकी है. सत्र शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने विपक्षी सांसदों को हिदायत भी दे डाली.

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की सोमवार 1 दिसंबर से शुरु हो चुकी है. इस दौरान सदन में केंद्र सरकार 14 नए बिल पेश कर सकते हैं. हर बार की तरह इस बार भी सदन की शुरुआत जोरदार हंगामे से साथ होने की आशंका है. इस सत्र में विपक्ष में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है, जिनमें बिहार चुनाव, दिल्ली बम धमाका और SIR समेत कई मुद्दे शामिल है. विपक्षी दलों ने एक सुर में सर्वदलीय बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग की है. 

पीएम मोदी ने प्रेस को किया संबोधित

सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को प्रेस के साथ साझा किया और साथ ही विपक्ष को सदन शांति से चलने देने का अल्टीमेटम भी दे डाला. PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह विंटर सेशन सिर्फ़ एक रस्म नहीं है…भारत ने डेमोक्रेसी को जिया है. डेमोक्रेसी का जोश और उत्साह बार-बार इस तरह से दिखाया गया है कि डेमोक्रेसी में भरोसा और मज़बूत होता जा रहा है.”

प्रेस वार्ता में क्या बोले पीएम मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “मैं इस विंटर सेशन में सभी पार्टियों से गुज़ारिश करता हूं कि हार का डर बहस का मैदान न बने. पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर हमें देश के लोगों की ज़िम्मेदारी और उम्मीदों को बहुत बैलेंस और ज़िम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए, साथ ही भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए…”

‘मुद्दों पर फ़ोकस करना जरूरी‘ – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि “इस सेशन में इस बात पर फ़ोकस होना चाहिए कि यह पार्लियामेंट देश के बारे में क्या सोचती है, देश के लिए क्या करना चाहती है. इन मुद्दों पर फ़ोकस होना चाहिए. अपोज़िशन को भी अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए. उन्हें ऐसे मुद्दे उठाने चाहिए, मज़बूत मुद्दे. उन्हें हार की निराशा से उबरना चाहिए. और बदकिस्मती से, कुछ पार्टियाँ ऐसी हैं जो हार को पचा नहीं पा रही हैं. और मैं सोच रहा था कि बिहार के रिज़ल्ट आए इतना समय हो गया है, तो शायद वे थोड़ा शांत हो गए होंगे. लेकिन कल जो मैंने सुना, उससे लगता है कि हार ने उन्हें परेशान कर दिया है…”

पीएम मोदी की विपक्ष को हिदायत

विपक्ष को अल्टीमेटम देते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “जिसे ड्रामा करना है, कर सकता है. यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए. ज़ोर पॉलिसी पर होना चाहिए, नारों पर नहीं. यह सत्र संसद देश के लिए क्या करना चाहती है, संसद देश के लिए क्या करने वाली है, इन मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए.”

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…

Last Updated: October 7, 2026 12:12:59 IST

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…

Last Updated: October 7, 2026 12:11:24 IST

ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

Dehradun Triple Murder: देहरादून में एक प्लंबर ने 300 रुपये के लिए एक बुजुर्ग दंपति…

Last Updated: October 7, 2026 12:04:26 IST

क्या सच में Premanand Maharaj से मिलने के लिए Virat Kohli ने लिए 5 करोड़? अब किंग कोहली के टीम ने किया खुलासा; कहा-महाराज जी से मिलने…

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट…

Last Updated: October 7, 2026 11:56:28 IST

Shagun Sharma Breakup: अमन गांधी से ब्रेकअप…अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा नाम; क्या Move On कर चुकीं हैं शगुन?

Shagun Sharma-Karan Wahi Affair Rumours: शगुन शर्मा ने अमन गांधी से ब्रेकअप की पुष्टि की…

Last Updated: October 7, 2026 11:44:58 IST

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Last Updated: October 7, 2026 11:26:35 IST