इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Petrol Diesel Price Today 2 March 2022 कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने के बावजूद तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 2 मार्च को भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिल है। कीमतों में बदलाव जून 2017 में शुरू होने के बाद से यह सबसे लंबी अवधि है जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने के बावजूद, भारतीय बाजार में रविवार 27 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today 2 March 2022
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल फिलहाल 95.41 रुपये प्रति लीटर है जबकि शहर में डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 109.98 रुपये और 94.14 रुपये है। पिछले साल नवंबर में खुदरा दरों को रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। तेल विपणन कंपनियों ने लगभग चार महीनों से पेट्रोल और डीजल की दरें न तो बढ़ाई हैं और न ही घटाई हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
CITY | PETROL (PER LITRE) | DIESEL (PER LITRE) |
नई दिल्ली | Rs 95.41 | Rs 86.67 |
मुंबई | Rs 109.98 | Rs 94.14 |
चेन्नई | Rs 101.40 | Rs 91.43 |
कोलकाता | Rs 104.67 | Rs 89.79 |
हैदराबाद | Rs 108.20 | Rs 94.62 |
बैंगलोर | Rs 100.58 | Rs 85.01 |
Petrol Diesel Price Today 2 March 2022
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। उसके बाद इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने अपने पंपों पर आज के भाव से मिलने वाले पेट्रोल डीजल के रेट्स तय करती हैं।
Petrol Diesel Price Today 2 March 2022
Also Read : Petrol Diesel Price Today 27 February 2022 देश में आज पेट्रोल डीजल के भाव इस प्रकार
Connect With Us : Twitter Facebook