<
Categories: देश

PM Kisan Scam Warning: क्या आप भी बिना पात्रता के ले रहे हैं सरकारी 6000 रुपये? अभी कर लें ये काम, वरना…

PM Kisan Penalty Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक सहायता के लिए बनाई गई है, लेकिन इस स्कीम का फायदा कुछ ही लोग उठा सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र है. अगर आप नहीं है इस योजना के पात्र फिर भी योजना का लाभ ले रहे तो तुरंत करें ये काम वरना हो सकती बड़ी दिक्कत-

Refund PM Kisan Money Online: भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के छोटे किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे अपनी कृषि जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है. हालांकि, समय-समय पर ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ अपात्र लोग भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं चाहे वह अनजाने में हो या गलत जानकारी देकर.

सरकार ने अब इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. यदि कोई व्यक्ति पात्रता के बिना इस योजना का लाभ ले रहा है, तो उसे प्राप्त राशि वापस करनी होगी. ऐसा न करने पर आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई भी संभव है.

कौन लोग इस योजना के लिए अपात्र हैं?

योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों के लिए है जो निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करते हैं. निम्नलिखित कैटेगरी के लोग इस योजना के लिए अपात्र माने जाते हैं:

 जिनके परिवार का कोई सदस्य पिछले वित्तीय साल में आयकर चुका चुका है.
 वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति.
 ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये से अधिक है.
 डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर.

पैसे वापस न करने पर क्या हो सकता है?

सरकार अब अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेज रही है. इस नोटिस में अब तक प्राप्त कुल राशि लौटाने का निर्देश दिया जाता है. यदि कोई व्यक्ति निर्धारित समय के भीतर राशि वापस नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है:

 रिकवरी नोटिस के माध्यम से राशि वसूली.
 भविष्य की सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाना (ब्लैकलिस्ट).
 देरी होने पर ब्याज और अतिरिक्त जुर्माना.
 गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज होने की संभावना.

गलत तरीके से प्राप्त राशि वापस कैसे करें?

यदि आपको लगता है कि आपने गलती से इस योजना का लाभ ले लिया है, तो समय रहते राशि वापस करना ही सही है. इसके लिए सरकार ने आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं:

 ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Online Refund’ ऑप्शन चुनें.
 आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें.
 ये चेक करें कि आपको कितनी राशि वापस करनी है
 पोर्टल के जरिए ऑनलाइन भुगतान करें या बैंक चालान बनाकर राशि जमा करें
 इसके अलावा, अपने नजदीकी कृषि विभाग या ब्लॉक कार्यालय में जाकर नकद या चेक के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के हित में चलाई जा रही एक बड़ी पहल है. ऐसे में जरूरी है कि केवल पात्र लोग ही इसका लाभ लें.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST