अभी तक 22वीं किस्त आने की तिथि के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, यह सम्मान निधि किसानों के खाते में तब ही आएगी, जब उनकी ई केवाईसी और दस्तावेज पूरे होंगे. चलिए जानते हैं कब तक आ सकती है ये राशि.
PM Kisan 22nd installment: किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे है. देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए यह निधि काफी उम्मीदरी होती है. इस योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये सालाना निधि दी जाती है. लेकिन, यह पैसा सालाना नहीं आकर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये करके किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. लेकिन, इस बार की तारीख को लेकर लोग काफी कंफ्यूज हो रहे हैं.
अभी तक 22वीं किस्त आने की तिथि के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है. हालांकि, यह सम्मान निधि किसानों के खाते में तब ही आएगी, जब उनकी ई केवाईसी और दस्तावेज पूरे होंगे. चलिए जानते हैं कब तक आ सकती है ये राशि.
किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर अभी तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कोई आधिकारिक अपडेट या तारीख की घोषणा नहीं की है. लेकिन, कहा जा रहा है कि यह राशि फरवरी के आखिर या मार्च की शुरूआत में आ सकते हैं. पिछली बार यानि 23वीं किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खाते में डाली गई थी. यह किस्त भी हमेशा की तरह ही 2000 रुपये की रहने वाली है.
अगर आपके किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त खाते में नहीं आती हैं तो इसके लिए आप pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. अब आपको अपनी जरूरी जानकारियां भरने के बाद Get Report पर क्लिक करना है. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इसका कारण आ जाएगा कि आपकी किस्त किसलिए रुकी है. इसके बाद आप उन सभी प्रोसेस को पूरा करें ताकि किस्त समय से आ सके.
अगर आपने अब तक इस योजना का लिए आवेदन नहीं किया है तो ऐसे में आपको अपनी Farmer ID बनवानी होगी, जिसमें आपको अपने खेत या जमीन का हिस्सा दिखाना होगा. इसके बाद आप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आवेदन कर सकते हैं, जिससे यह निधि आपको मिल सके.
19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…