यह मामला दिल्ली से सामने आया है, जो इन दिनों लगातर चर्चा का विषय बना हुआ है. माना जा रहा है कि कंपनी ने अपनी ज्वॉइनिंग के एक हफ्ते के भीतर ही इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. चलिए जानते हैं पूरे मामले के बारे में.
धोखाधड़ी के मामले रोजाना देखे जा रहे हैं, जहां साइबर क्राइम और ठगी जैसे मामले नियमित तौर पर अखबार की सुर्खियां बनते हैं. लेकिन, दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी ने कंपनी के साथ एक बड़ा फ्रॉड किया है. यह फ्रॉड पैसे लेकर भागने का नहीं बल्कि, डिस्काउंट कुपन बनाकर शॉपिंग कर लेने का है. जी हां, एक कर्मचारी ने 2 लाख रुपये के स्नीकर्स यानि जूते लेकर नौकरी छोड़ दी.
यह मामला दिल्ली से सामने आया है, जो इन दिनों लगातर चर्चा का विषय बना हुआ है. माना जा रहा है कि कंपनी ने अपनी ज्वॉइनिंग के एक हफ्ते के भीतर ही इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. चलिए जानते हैं पूरे मामले के बारे में.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की स्नीकर्स डिजाइन कंपनी Gully Labs ने एक कर्मचारी को नौकरी पर रखा. कर्मचारी ने काम के दौरान 2 लाख रुपये के फ्री और 100 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन बना डाले. कूपन बनाने के बाद कर्मचारी ने 2 लाख रुपये के स्नीकर्स खरीदे, जिसके बाद मामला काफी तेजी पकड़ता गया और खुलासा हो जाने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी.
कंपनी के को फाउंडर अर्जुन सिंह ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनकी कंपनी के साथ कैसे एक कर्मचारी ने फ्रॉड किया है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने उस कर्मचारी को बतौर CS नियुक्त किया था. जिसके बाद एक हफ्ते के अंदर ही उसने 100 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन बनाकर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को कूपन दिए और 2 लाख रुपये के स्नीकर्स खरिदवा लिए. हालांकि, यह बात पता लगने पर कंपनी द्वारा पूछताछ की गई तो उसने कहा कि वह यह सभी स्नीकर्स लौटा देगा.
India vs Afghanistan 2nd T20I Tickets: दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया का घरेलू मैदान…
Mumbai's richest Ganpati Idol: मुंबई के किंग्स सर्कल में GSB महागणपति के दर्शन शुरू हो…
Hartalika Teej Katha: 14 सितंबर को हरतालिका तीज मनाई जा रही है. पूजा के दौरान…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा…
गुरुग्राम की एक महिला बाइकर ने आरोप लगाया है कि एक कार ने उसका पीछा…
Ganga Arti London: रविवार को लंदन की टेम्स नदी के किनारे बनारस की गंगा आरती…