<
Categories: देश

PM Kisan Yojana 22nd Installment Update: क्या आने वाली है 22वीं पीएम किसान योजना की किस्त, किसान इन बातों का रखें विशेष ध्यान?

PM Kisan Yojana 22nd Installment Update: पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल कुल 6000 रुपए की मदद दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है.

PM Kisan Yojana 22nd Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक खास स्कीम है. इसके तहत  केंद्र सरकार किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक मदद देती है. सरकार के द्वारा अभी तक किसानों के खातों में 21 किस्तें डाली जा चुकी हैं और अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है. यह स्कीम छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. चलिए जानते हैं पीएम किसान की अगली किस्त कब आने वाली है?

योजना में इतनी मिलती है राशि

पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल कुल 6000 रुपए की मदद दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. यानी हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए सीधे तौर पर ट्रांसफर किए जाते हैं. यह रकम डीबीटी जिसे Direct Benefit Transfer कहते हैं, के जरिए भेजी जाती है. इससे किसी तरह के फ्रॉड की संभावना न के बराबर रहती है.​

22वीं किस्त कब होगी जारी

फिलहाल, सेंट्रल गर्वमेंट की तरफ से 22वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक डेट तय नहीं की गई है. हालांकि, पहले की किस्तों के पैटर्न को देखें तो यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी या मार्च 2026 में जारी की जा सकती है. आमतौर पर गवर्मेंट हर 4 महीने के अंतराल पर किस्त जारी करती है. हो सकता है कि किसानों को नई साल में ही यह गिफ्ट सरकार की ओर से मिल जाए.

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement 1

​बजट 2026 में हो सकता है ऐलान​

वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट की बात करें तो यह 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा. जानकारों को उम्मीद है कि इस बजट में किसानों से जुड़ी योजनाओं पर खास ध्यान दिया जा सकता है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार पीएम किसान योजना को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

​इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा​

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना का फायदा सभी किसानों को नहीं मिलता है. जिन किसानों के पास फार्मर्स आईडी नहीं है, उन्हें इस स्कीम से लाभ नहीं मिलेगा. वहीं, जिन किसानों ने अभी तक केवाईसी या भू-सत्यापन नहीं कराया उन्हें भी इस स्कीम से फायदा नहीं मिलेगा. अगर आप बिना किसी परेशानी के 22वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो वक्त पर सभी जरूरी काम करवा लें. किसान अपनी ई-केवाईसी पूरी करें, फार्मर्स आईडी बनवाएं और भू-सत्यापन कराएं. साथ ही पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम जरूर चेक करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST