India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 Landing: कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। बता दें देश के लिए ये बड़ा दिन है। ऐसे में साउथ अफ्रीका ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने भी विदेश से देश के लोगों का मनोबल बढाया। पीएम चंद्रयान-3 के लैंडिंग के दौरान वर्चुअल रूप से जुडे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।
#WATCH कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं: इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी pic.twitter.com/4piiMwZSJC
![]()
PM modi onChandrayaan-3 Landing
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चंद्रमा पर है। पीएम ने आगे कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं।
प्रधान मंत्री ने कहा,”भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है…यह सफलता पूरी मानवता की है” उन्होंने कहा,” कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।”
ये भी पढ़ें – PM modi on Chandrayaan-3 Landing: जानें चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर क्या बोले पीएम मोदी?
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.