<
Categories: देश

इंस्टाग्राम के बाद पीएम मोदी ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, बने दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले नेता

PM Modi YouTube Subscribers: दुनिया भर के नेताओं में यूट्यूब पर पीएम मोदी के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनके सब्सक्राइबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना ज़्यादा हैं.

PM Modi YouTube: नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक और बड़ा कीर्तिमान अपना नाम कर लिया है. प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन (3 करोड़) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे वे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए हैं. यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी वैश्विक लोकप्रियता को उजागर है, बल्कि डिजिटल माध्यमों पर उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक पहुंच को भी साबित करती है.

दूसरे नंबर पर कौन?

दुनिया भर के नेताओं में यूट्यूब पर पीएम मोदी के सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनके सब्सक्राइबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना ज़्यादा हैं, ब्राजील के पूर्व प्रेसिडेंट जेयर बोल्सोनारो जो इस प्लेटफॉर्म पर दुनिया के नेताओं में दूसरे नंबर पर हैं उनके सब्सक्राइबर पीएम मोदी के सब्सक्राइबर काउंट का लगभग एक-चौथाई हैं.भारत में पीएम मोदी के यूट्यूब सब्सक्राइबर राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी (AAP) और इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के ऑफिशियल चैनलों से चार गुना ज़्यादा हैं. 

यूट्यूब चैनल पर पीएम मोदी के कितने सब्सक्राइबर?

30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर के साथ उनका यूट्यूब चैनल अभी दुनिया के नेताओं में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाला चैनल है.

इससे पहले इंस्टाग्राम पर मचाया धमाल

यह माइलस्टोन पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने की अचीवमेंट के बाद आया जिससे वे मेटा के इस प्लेटफॉर्म पर उस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले वर्ल्ड लीडर और पॉलिटिशियन बन गए. 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन करने के बाद पीएम मोदी के अब डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं जो 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं ब्राज़ील के प्रेसिडेंट के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

योगी आदित्यनाथ दूसरे स्थान पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं इसके बाद राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन के साथ हैं. स्टेटिस्टा द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा के अनुसार पीएम मोदी के एक्स पर लगभग 106.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. एलन मस्क 235.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं इसके बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 119.1 मिलियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 110.1 मिलियन के साथ हैं. प्लेटफॉर्म के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स में ज्यादातर राजनीतिक नेता सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन शामिल हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST