PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी की 14 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन किया और 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया.
पीएम मोदी को हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी का असम के चाबुआ हवाई अड्डे पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया. पीएम मोदी भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान से डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर स्थित ईएलएफ के लिए रवाना हुए. पीएम मोदी का लैंडिंग करते हुए वीडियो भी सामने आया है.
#WATCH | Assam witnesses a historic moment as Prime Minister Narendra Modi lands at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. Here, he will witness the aerial display of fighters, transports and helicopters. The ELF is the first of its kind in Northeast… pic.twitter.com/DOp6lNqAXP
— ANI (@ANI) February 14, 2026
Assam witnesses a historic moment as Prime Minister Narendra Modi lands at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. Here, he will witness the aerial display of fighters, transports and helicopters. The ELF is the first of its kind in Northeast India.… pic.twitter.com/araUYtFITx
— ANI (@ANI) February 14, 2026
क्या बोले असम सीएम?
प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह दौरा राज्य के तीव्र परिवर्तन का प्रतीक है और इसे असम के विकास पथ में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया. एक एक्स पोस्ट में बिस्वा सरमा ने लिखा कि मोदी का प्रत्येक दौरा ऐतिहासिक उपलब्धियां लेकर आता है, क्योंकि राज्य अटल, अडिग, प्रगतिशील असम की ओर अग्रसर है.
স্বাগতম 🙏
It is with great honour that I welcome Adarniya @narendramodi ji to Assam.
Each visit of Pradhan Mantri ji is marked by historic achievements for Assam as the State takes huge leaps towards being an #AtalAvichalAgragamiAssam.#PMModiInAssam pic.twitter.com/VXqx5rZeKr
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 14, 2026
क्या-क्या हुआ?
अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ईएलएफ में उतरे और 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 4.2 किलोमीटर लंबी इस सुविधा का उद्घाटन किया, जो पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली सुविधा है. इसके अलावा नरेंद्र मोदी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा प्रस्तुत 40 मिनट के हवाई प्रदर्शन को भी देखा, जिसमें लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर शामिल थे. इसके वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं.
#WATCH | Assam: Indian Air Force’s Rafale took off from the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. PM Narendra Modi and others watched the take off.
Video: DD) pic.twitter.com/aYCApjlgJC
— ANI (@ANI) February 14, 2026