<

PM-SYM Scheme: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज की डिटेल्स

PM-SYM Scheme | PM Shram Yogi Maandhan Yojana: अगर आप भी किसी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो सरकार की एक योजना आपकी मदद कर सकती है. ये प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

PM-SYM Scheme | PM Shram Yogi Maandhan Yojana: अगर आप किसी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और बुढ़ापे में अपने गुजारे के लिए परेशान रहते हैं, तो भारत सरकार की एक योजना आपकी मदद कर सकती है. भारत सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) चलाई जाती है. इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद बुजुर्गों को हर महीने खर्चे के लिए 3000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है. इस योजना को 2019 में शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य है कि ऐसे मजदूरों और कामगारों को सहारा दिया जा सके, जिनके पास EPF या NPS जैसी रिटायरमेंट सुविधाएं नहीं होती हैं. जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन एक वॉलंटरी और कंट्रीब्यूशन योजना है. इसके तहत कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, रेहड़ी-पटरी मजदूर या घरेलू सहायक छोटे व्यापारियों को फायदा मिलता है. 

जानकारी के अनुसार, 18 से 40 साल की उम्र वाले लोग अपने काम करने के दौरान हर महीने कुछ रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन मिलती है. ध्यान रखें कि ये एक अंशदायी योजना है, जिसके तहत आप जितनी धनराशि जमा करने का योगदान देते हैं. उतना ही लाभार्थी को सरकार भी देती है. हालांकि इसके लिए एक शर्त ये भी है कि इस योजना के लिए आवेदन करने वाले लोगों की मासिक आय 15000 रुपये से कम होनी चाहिए. वहीं अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को उसकी पेंशन की आधी धनराशि दी जाती है.

क्या है पात्रता?

बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए. साथ ही उसकी मासिक आय 15000 रुपये से कम होनी चाहिए. आप असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हों. साथ ही वो EPFO, ESIC, NPS और इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए.

चाहिए ये दस्तावेज

इस योजना का आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, बचत बैंक खाता या जन-धन खाता पासबुक होना चाहिए. साथ ही मोबाइल नंबर होना चाहिए. 

कैसे करें आवेदन?

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (Common Service Centre – CSC) जाएं. वहां आधार कार्ड और पासबुक पेश करें. वहां से ऑनलाइन फॉर्म भरें और अपनी उम्र के अनुसार, पहली किश्त जमा करें. जब आप आवेदन कर लेंगे, तो आपको एक श्रम योगी कार्ड मिलेगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST