PM’s address on Constitution Day
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
PM’s address on Constitution Day
PM’s address on Constitution Day संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल से देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान की गरिमा बनाए रखने की अपील की। वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने निजी लाभ के लिए लोगों को भ्रमित कर रहीं हैं जो हमारे लोकतांत्रिक देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए की।
इस मौके पर उन्होंने विपक्षी पार्टी के शामिल नहीं होने पर प्रधानमंत्री ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यह विरोध आज से नहीं हो रहा है। उन्होंने पारिवारिक पार्टियां कहकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई दल अपना लोकतात्रिक चरित्र खो चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है।
पीएम ने विपक्ष को निशाना बनाते हुए अपने संबोधने में कहा कि संविधान की भावना को भी चोट पहुंची है, संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं। जो दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।
इस संविधान दिवस को इसलिए भी मनाना चाहिए, क्योंकि हमारा जो रास्ता है, वह सही है या नहीं है, इसका मूल्यांकन करने के लिए मनाना चाहिए। पीएम ने कहा कि भारत एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है।
Also Read : Kisan Andolan Breaking थमता दिखाई नहीं दे रहा आंदोलन
Connect With Us : Twitter Facebook