Live TV
Search
Home > देश > Prajapati Pandey: लड़कियां सावधान! देश में पोस्टरों से फैली सनसनी; जानें क्यों सड़क-चौराहों पर लगे प्रजापति पांडे के पोस्टर ?

Prajapati Pandey: लड़कियां सावधान! देश में पोस्टरों से फैली सनसनी; जानें क्यों सड़क-चौराहों पर लगे प्रजापति पांडे के पोस्टर ?

Prajapati Pandey Poster: वाराणसी से लेकर बनारस तक और जयपुर से लेकर कानपुर तक! देश के कई राज्यों में गलियों और चौराहों पर कुछ ऐसे पोस्टर्स देखने को मले जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस पोस्टर पर ‘प्रजापति पांडे लिखा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 18, 2026 09:52:35 IST

Mobile Ads 1x1

Prajapati Pandey Poster: वाराणसी से लेकर बनारस तक और जयपुर से लेकर कानपुर तक! देश के कई राज्यों में गलियों और चौराहों पर कुछ ऐसे पोस्टर्स देखने को मले जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. इस पोस्टर पर ‘प्रजापति पांडे लिखा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.’ सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, इस नाम वाले पोस्टरों ने सनसनी मचा दी है. बता दें कि इस वायरल पोस्टर में मूँछों वाले एक आदमी की तस्वीर है, जिसके साथ बड़े अक्षरों में एक कड़ी चेतावनी लिखी है: ‘लड़कियों, सावधान.’ कहीं न कहीं ये चिंता में डाल देने वाली बात है और सवाल खड़ा होता है ये पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे की वजह क्या है?

वायरल पोस्टर के पीछे की हकीकत 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रातों-रात, देश के बड़े शहरों में हज़ारों की संख्या में ये रहस्यमयी पोस्टर चिपका दिए गए हैं. ये पोस्टर ‘प्रजापति पांडे’ का पूरा ‘बायोडाटा’ देते हैं. इनमें बताया गया है कि इस आदमी की लंबाई 5’9″ है, रंग गोरा है, और वो पेशे से वन विभाग का अधिकारी है. उसका कथित अपराध यह है कि उसने अनगिनत युवतियों के साथ धोखाधड़ी और छल किया है.

इतना ही नहीं कई पोस्टरों पर तो यह चेतावनी भी लिखी है: “कृपया अपना Wi-Fi बंद रखें; प्रजापति पांडे अपने अगले शिकार की तलाश में है.” इन पोस्टरों ने आम जनता, खासकर महिलाओं को दहशत में डाल दिया है, वहीं लोग सोशल मीडिया पर जाकर पूछ रहे हैं: आख़िर यह आदमी कौन है, और क्या सचमुच कोई अपराधी इस तरह खुलेआम घूम रहा है? चलिए जान लेते हैं क्या है हकीकत

क्या फिल्म का प्रमोशन है पोस्टर ? 

आज के दौर में बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता अपने प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए ‘कुछ हटके’ मार्केटिंग रणनीतियों को अपना रहे हैं. बाद में पता चला कि यह महज़ एक फ़िल्म के प्रमोशन का हथकंडा था. इसी तरह, अगर शुरुआती रिपोर्टों पर यक़ीन किया जाए, तो ‘प्रजापति पांडे’ अभियान किसी असली अपराधी के बारे में सच्ची चेतावनी न होकर, बल्कि किसी आने वाली फ़िल्म के लिए एक चालाक मार्केटिंग हथकंडा हो सकता है. प्रजापति पांडे बहुत मुमकिन है कि किसी आने वाली फ़िल्म में हीरो या विलेन का नाम हो.

MORE NEWS