Hindi News / Indianews / President Draupadi Murmu Enjoyed Badminton Came Face To Face With Saina Nehwal Indianews559410

Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन का लिया लुत्फ, साइना नेहवाल के साथ हुआ आमना-सामना -IndiaNews

India News (इंडिया न्यूज), Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (10 जुलाई) को खेल के प्रति अपने प्यार को जाहिर कियाहैं। उन्होंने स्टार शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन का एक दोस्ताना मैच खेला। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू को बकाइन रंग की पारंपरिक सलवार-कमीज और स्पोर्ट्स शूज़ […]

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार (10 जुलाई) को खेल के प्रति अपने प्यार को जाहिर कियाहैं। उन्होंने स्टार शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन का एक दोस्ताना मैच खेला। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू को बकाइन रंग की पारंपरिक सलवार-कमीज और स्पोर्ट्स शूज़ पहने, राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही राष्ट्रपति एक अंक हासिल करती हैं, दर्शक तालियाँ बजाना और जयकारे लगाना शुरू कर देते हैं। दरअसल, मुर्मू ने खेलों में अपनी रुचि और जुनून को सार्वजनिक किया है, क्योंकि भारत दुनिया भर में बैडमिंटन में चैंपियन की तरह उभर रहा है।

 

लंदन से अपने दोस्त से मिलने भारत आई लड़की, लड़के ने होटल बुक कर पहले किया रेप फिर लिफ्ट में…., सुन कांप जाएगी रूह

Droupadi Murmu

View this post on Instagram

 

A post shared by President of India (@presidentofindia)

राष्ट्रपति कार्यालय ने साझा की तस्वीर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय द्वारा एक्स पर साइना नेहवाल के साथ खेलते समय की कुछ तस्वीरें साझा किया गया। जिसके कैप्शन में लिखा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला। जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन के क्षेत्र में उभरने के अनुरूप है। जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बहुत बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

Unnao Bus Accident: सपा प्रमुख अखि‍लेश ने 18 लोगों की मौत को लेकर BJP सरकार से पूछे छह सवाल

साइना नेहवाल लेंगी एक कार्यक्रम में भाग

बता दें कि, स्टार शटलर साइना नेहवाल, जो न केवल एक स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बल्कि पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता भी हैं। कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ‘उनकी कहानी – मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला पहल के एक भाग के रूप में एक व्याख्यान देंगी। इस श्रृंखला में पद्म पुरस्कार विजेता महिलाओं को शामिल किया गया है और इसका उद्देश्य देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करना है।

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के 25वें हेड कोच बने गौतम, जानें इससे पहले कौन-कौन से दिग्गज रह चुके है इस पद पर; देखें लिस्ट

Tags:

droupadi murmuindianewslatest india newsNewsindiaPresident Of IndiaRashtrapati Bhavansaina nehwaltoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue