Hindi News / Indianews / President Droupadi Murmu Nominates Sudha Murty To Rajya Sabha Pm Narendra Modi Congratulated India News

Sudha Murty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, PM मोदी ने दी बधाई

Sudha Murty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारी नारी शक्ति का सशक्त प्रमाण है। पीएम […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Sudha Murty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारी नारी शक्ति का सशक्त प्रमाण है।

पीएम मोदी ने सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को सफल संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति महिला शक्ति का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है।

‘वक्फ के खिलाफ संघर्ष लगातार…’, ईद पर AIMPLB के महासचिव का खुला ऐलान, दे दिया ये बड़ा अल्टीमेटम

Sudha Murty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, PM मोदी ने दी बधाई

कौन हैं सुधा मूर्ति?

सुधा मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं और मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं। वह एक लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अब तक कई किताबें लिखी हैं. 73 साल की सुधा मूर्ति का नामांकन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आया है. भारत सरकार ने सुधा मूर्ति को 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

यह भी पढेंः-

Tags:

indian ParliamentParliamentPM ModiPm Narendra ModiPresident Of Indiasudha murty
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue