<
Categories: देश

Semicon India 2025: भारत की सबसे छोटी चिप, दुनिया का सबसे बड़ा बदलाव, सेमीकॉन इंडिया 2025 में PM मोदी का ऐलान

PM Narendra Modi on Semicon India 2025: नई दिल्ली में चल रहे सेमीकॉन इंडिया 2025 (Semicon India 2025) के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा हैं कि अब वो दिन दूर नही जब भारत की छोटी चिप दुनिया में बड़ा बदलाव लाएगी।

PM Modi on Semicon India: भारत की प्रगति की यात्रा में सेमीकॉन इंडिया 2025 (Semicon India 2025) कार्यक्रम एक ऐतिहासिक पड़ाव के रूप में सामने आया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने भारत की तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने किया संबोधन

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेमीकॉन इंडिया के इस आयोजन में आए आप सभी लोग विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में हमारे बहुत महत्वपूर्ण भागीदार हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में जारी तिमाही जीडीपी आँकड़ों का भी उल्लेख किया और कहा कि एक बार फिर भारत ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी आर्थिक शक्ति को सिद्ध किया है।

वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार 600 अरब डॉलर- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि पिछली शताब्दी तेल पर आधारित थी, लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी हुई है। उन्होंने कहा कि तेल के कुओं ने कभी दुनिया का भाग्य तय किया, लेकिन अब सेमीकंडक्टर की चिप दुनिया की प्रगति को गति देने वाली है। आज वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार 600 अरब डॉलर का है और आने वाले समय में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि भारत इस विशाल बाजार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करेगा।

भारत पर दुनिया का भरोसा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि दुनिया भर से आए 40–50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ और भारत के युवा इनोवेटर्स का यह संगम एक बड़ा संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है, भारत पर विश्वास करती है और भारत के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया संबोधन

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी संबोधन दिया। उन्होंने सेमीकॉन इंडिया 2025 को केवल एक सेमिनार या सम्मेलन नहीं, बल्कि राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि जब पूरी दुनिया आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) की चुनौतियों से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST