<
Categories: देश

रेहान-अवीवा के साथ माता खीर भवानी के दर्शन करेंगी प्रियंका गांधी, जानें कश्मीरी पंडितों के लिए क्यों है खास?

प्रियंका गांधी जल्द अपने बेटे रेहान वाड्रा और बहू अवीवा बेग के साथ माता खीर भवानी क दर्शन करेंगी. ये मंदिर कश्मीरी पंडितों की कुलदेवी का है. गांधी परिवार माता खीर भवानी में काफी आस्था रखता है.

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जल्द अपने बेटे और उनकी मंगेतर के साथ जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध धार्मिक स्थली माता खीर भवानी मंदिर के दर्शन करने की योजना बना रही हैं. कहा जा रहा है कि ये दौरा कश्मीरी जड़ों से जुड़ने और रेहान-अवीवा की जिंदगी की नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने के किया जा रहा है. 

बता दें कि माता खीर भवानी कश्मीरी पंडितों की कुलदेवी हैं. माता खीर भवानी के लिए गांधी परिवार की विशेष आस्था है. जानकारी के अनुसार, गांधी-नेहरू परिवार की कश्मीरी जड़ों के कारण इस मंदिर से उनकी गहरी आस्था जुड़ी है. पहले प्रियंका अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ मंगलवार को माता खीर भवानी के दर्शन करने के लिए जाने वाली थीं. हालांकि कुछ दिनों के लिए इसे टाल दिया गया है. 

रेहान-अवीवा की सगाई

बता दें कि रेहान वाड्रा ने अपनी बचपन की दोस्त और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है. रेहान ने अवीवा के साथ सगाई की फोटोज भी शेयर कीं. इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने अवीवा बेग को भी टैग किया. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों की लाइन लग गई. 

खीर भवानी मंदिर का रामायण काल से कनेक्शन

बता दें कि कश्मीर के गांदरबल जिले के तुलमुल्ला गांव में माता खीर भवानी का मंदिर है. ये मंदिर केवल एक तीर्थस्थल नहीं बल्कि कश्मीरी पंडितों की सभ्यता और अटूट विश्वास का प्रतीक है.इस मंदिर में मां दुर्गा के अवतार माता रागन्या की पूजा होती है और उन्हें प्रसाद के रूप में खीर चढ़ाई जाती है. इसलिए इस मंदिर का नाम माता खीर भवानी पड़ा. 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रावण की भक्ति से प्रसन्न होकर देवी कहीं और निवास करती थीं. हालांकि उसके बढ़ते अहंकार और अत्याचारों से नाराज होकर उन्होंने हनुमान जी को अपनी शिला को कश्मीर के इस पवित्र स्थान पर स्थापित करने का आदेश दिया. इसके कारण इस मंदिर का संबंध रामायण काल से माना जाता है. 

प्रियंका गांधी ने सुनाया था खीर भवानी का किस्सा

बता दें कि 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने माता खीर भवानी से जुड़ा किस्सा सुनाया था. उन्होंने एक रैली में अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ी एक कहानी सुनाई थी. उन्होंने कहा था कि इंदिरा गांधी की हत्या से पहले वे घर पर बैठे थे. उस दौरान प्रियंका 12 और राहुल 14 साल के थे. उस दौरान इंदिरा ने कहा था कि उनका कश्मीर जाने का मन कर रहा है.वे शरद ऋतु में झड़ते चिनार के पेड़ को देखना चाहती थीं. 

इसके बाद दादी उन्हें कश्मीर ले गईं और उन्होंने दोनों को खीर भवानी के दर्शन कराए. इसके बाद वे शहीद हो गईं. तब से प्रियंका गांधी जब भी श्रीनगर जाती हैं,  तो वे माता खीर भवानी के दर्शन करने जरूर जाती हैं और अपनी दादी को याद करती हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST