संबंधित खबरें
Parvesh Verma की किस्मत कहां दे गई धोखा? इन 5 वजहों से रेखा गुप्ता ले उड़ीं कुर्सी
केजरीवाल और दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता में कौन कितना अमीर? संपत्ति में अंतर जान फटी रह जाएंगी आंखें
रेखा गुप्ता के साथ ये 6 बड़े चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ, BJP आलाकमान ने लगाई मुहर
5 साल में बदलने पड़े थे 3 CM, तब से और अब में BJP हुई कितनी मजबूत, जाने कैसै पार्टी के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगी रेखा गुप्ता
Today Weather Update: तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश, ठंड ने एक बार फिर दी दस्तक, जानें कैसे रहेगा इस वीकेंड का मौसम?
जाने कौन हैं दिल्ली के नए डिप्टी CM? पिता थे मुख्यमंत्री, तो चाचा रहे चुके हैं मेयर, जाने कैसा रहा है परवेश वर्मा का अब तक का राजनीतिक सफर
India News (इंडिया न्यूज), Punjab CM Bhagwant Mann House EC Raid: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर छापा मारा है। IED टीम दिल्ली में पंजाब के सीएम के घर की तलाशी ले रही है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।
इसी क्रम में वह दिल्ली में जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। सीएम मान गुरुवार को सीएम आतिशी के साथ अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इसी रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।
Punjab CM Bhagwant Mann House EC Raid
अमृतपुरी गढ़ी में पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी के साथ CM @AtishiAAP जी का भव्य रोड शो। LIVE https://t.co/2pWK5WGgRw
— AAP (@AamAadmiParty) January 30, 2025
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किससे फोन पर बात की। बताया जा रहा है कि उन्हें फोन के जरिए पंजाब सीएम हाउस पर छापेमारी की जानकारी मिली। चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस पर छापेमारी की। यह पंजाब के सीएम भगवंत मान का घर है। चुनाव आयोग की टीम सीएम हाउस की तलाशी ले रही है।
दिल्ली पुलिस @BhagwantMann जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुँच गई है।
भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुँच जाते हैं।
वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!
— Atishi (@AtishiAAP) January 30, 2025
इस बारे में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी करने पहुंच गई है। बीजेपी वाले दिनदहाड़े पैसे, जूते, चादरें बांट रहे हैं – वो दिखाई नहीं दे रहा। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के घर पर छापेमारी करने पहुंच जाते हैं। वाह बीजेपी! दिल्ली की जनता 5 तारीख को जवाब देगी।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.