Harcharan Singh Bhullar: DIG हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने रिश्वत कांड में गिरफ्तार किया, लेकिन क्या आप ये जानते है कि गिरफ्तारी कैसे हुई.
Harcharan Singh Bhullar Arrest Full Story
भुल्लर को उनके मोहाली स्थित दफ्तर से गिरफ्तार किया गया, लेकिन मीडिया और सार्वजनिक रिपोर्ट्स में इसे चंडीगढ़ से अरेस्ट दिखाया गया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पंजाब में CBI को दी गई अनुमति वापस ले ली गई थी. केस टू केस आधार पर ही एजेंसी को कार्रवाई की मंजूरी मिल रही थी. जांच के दौरान भुल्लर के पास से अब तक 5 करोड़ रुपये कैश, डेढ़ किलो सोना, कई लग्जरी कारों की चाबियां, 22 महंगी घड़ियाँ, 40 लीटर आयातित शराब, एक डबल बैरल बंदूक, पिस्तौल, रिवॉल्वर और एयरगन बरामद किए गए हैं. खास बात यह है कि 21 लाख रुपये उनके सहायक से भी मिले। इसके साथ ही उनके घर से नोटों से भरे तीन बैग और जूलरी से भरा एक ब्रीफकेस भी सीबीआई ने जब्त किया.
CBI ने भुल्लर और उनके सहायक को आमने-सामने बैठाकर कई घंटे तक पूछताछ की. एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और कई और खुलासे सामने आ सकते हैं. डीआईजी भुल्लर को आज चंडीगढ़ स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा.
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…